Big BreakingChhattisgarhCrimePoliceरायपुर
Trending

नशीली गोलियों की महिला सौदागर ‘मुस्कान’ गिरफ्तार, लंबे समय से थी फरार

मई में श्मशान घाट के पास पकड़े गए थे दो आरोपी, पूछताछ में उगला था मुख्य आरोपिया का नाम।



रायपुर। राजधानी रायपुर में ‘सूखे नशे’ (ड्रग्स और नशीली दवाओं) के खिलाफ पुलिस का अभियान पूरी सख्ती के साथ जारी है। जीरो टॉलरेंस की इसी नीति पर कार्रवाई करते हुए रायपुर पुलिस कमिश्नरेट (DCP वेस्ट) की टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और थाना टिकरापारा की संयुक्त टीम ने नशीली प्रतिबंधित टैबलेट की अवैध बिक्री में लंबे समय से फरार चल रही महिला तस्कर मुस्कान रात्रे को गिरफ्तार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीते 4 मई 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोकुल नगर श्मशान घाट के पास दो युवक अवैध नशीली टैबलेट बेचने की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोहम्मद अनिस और कपिल तिवारी को पकड़ा था। तलाशी में उनके पास से 73 नग नशीली प्रतिबंधित टैबलेट बरामद की गई थीं।

यह भी पढ़ें  संवेदना से सशक्त समाज: चिकित्सा उपकरण वितरण से बदली कई जिंदगियां, विधायक पुरन्दर मिश्रा की मौजूदगी में हुआ सेवा का विस्तार

​इन दोनों आरोपियों के खिलाफ टिकरापारा थाने में अपराध क्रमांक 389/26 के तहत धारा 22-बी एनडीपीएस एक्ट का मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया था। पूछताछ में इन आरोपियों ने खुलासा किया था कि वे यह खेप कबीर नगर इलाके की रहने वाली मुस्कान रात्रे से लेकर आते थे और फिर फुटकर में ग्राहकों को बेचते थे।

इस खुलासे के बाद से ही मुख्य आरोपिया मुस्कान रात्रे फरार चल रही थी। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। जब वह काफी समय तक पुलिस के हाथ नहीं लगी, तो प्रक्रिया के तहत बी.एन.एस.एस. की धारा 193(9) के तहत माननीय न्यायालय में अभियोग पत्र (चार्जशीट) पेश किया गया था। लगातार दबाव और मुखबिरों के जाल के चलते आखिरकार 22 जुलाई 2026 को पुलिस ने इस वांटेड महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें  खेल प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम बनी सरगुजा ओलंपिक: मंत्री रामविचार नेताम

यह पूरी कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) रॉबिन्सन गुरिया के उन सख्त निर्देशों का परिणाम है, जिसमें उन्होंने थाना क्षेत्र में मादक पदार्थों की बिक्री पर पूर्णतः अंकुश लगाने को कहा है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) राहुल देव शर्मा एवं सहायक पुलिस आयुक्त (न्यू राजेन्द्र नगर) नवनीत पाटिल के मार्गदर्शन में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। टिकरापारा थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार मरई के नेतृत्व में एएसआई गौरीशंकर सिंह और संयुक्त टीम ने इस गिरफ्तारी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

​गिरफ्तार आरोपिया का विवरण:

    • ​नाम: मुस्कान रात्रे (पति – प्रिंस यदु)
    • ​उम्र: 27 वर्ष
    • ​निवासी: हीरापुर, साहू के घर के सामने, थाना कबीर नगर, रायपुर।
यह भी पढ़ें  भाजपा सरकार ने नगरीय निकाय चुनाव को प्रभावित करने ईवीएम मशीन से हटाया वीवीपैट मशीन:सुशील आनंद शुक्ला

​रायपुर पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर में नशे के कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और यह अभियान आगे भी इसी सख्ती के साथ जारी रहेगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button