23 जनवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। 23 जनवरी के दिन गुरुवार है। गुरुवार के दिन विष्णु भगवान की पूजा करने का विधान है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्री हरी विष्णु की उपासना करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है।

ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, 23 जनवरी का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है, तो कुछ राशि वालों को जीवन में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 23 जनवरी को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन को बरतनी होगी सावधानी। जानें, 23 जनवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा…

मेष राशि- घर-परिवार की सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। व‍िवादों से दूर रहें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। लाइफ पार्टनर का साथ मिलेगा। दोस्तों का सहयोग मिलेगा। किसी अतिथि का आगमन हो सकता है।

वृषभ राशि- आज वाहन के रख-रखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। आत्मविश्वास से परिपूर्ण तो रहेंगे, परन्तु स्वभाव में चिड़चिडेपन का भाव आ सकता है।

मिथुन राशि- आज क्रोध से दूर रहें। व्यापारियों के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। इंकम में वृद्धि होगी। हेल्थ पर फोकस करें। मन में शांति रहेगी। शिक्षा से जुड़े कामों में कठिनाइयां आ सकती हैं।

कर्क राशि- आज परिवार का भरपूर साथ मिलेगा। अपने एमोशन्स को काबू में रखें। धर्म-कर्म में आपका मन लगेगा। मीठे खानपान में रुचि बढ़ेगी। फालतू के खर्च बढ़ेंगे। स्वास्थ्य की परेशानी अभी बनी रहेगी।

सिंह राशि- मन में शांति एवं प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। आय में वृद्धि होगी। वाहन एवं वस्त्रों के रख-रखाव पर खर्च बढ़ेंगे। धैर्यशीलता बनाए रखने की कोशिश करें।

कन्या राशि- कारोबार में वृद्धि होगी। किसी दोस्त का सपोर्ट मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों को मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आय में वृद्धि के योग दिख रहे हैं। मन खुश रहेगा। धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें।

तुला राशि- मानसिक शांति बनाए रखने के लिए वॉक पर जाएं। खुद के के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आकस्मिक धन की प्राप्‍ति‍ हो सकती है। आज आपके लिए ऑयली फूड से दूरी बनाना बेहतर रहेगा।

वृश्चिक राशि- आज निगेटिव लोगों से दूरी बनाएं। नौकरी वालों को कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। आलस्य की की पकड़ से दूर रहें। कलीग्स आपके खिलाफ षड्यंत्र रच सकते हैं, सतर्क रहें।

धनु राशि- आज खुद को स्ट्रेस से दूर रखें। मन में निराशा एवं असंतोष के भाव जाग सकते हैं। नौकरी में पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। तरक्की के नए मार्ग खुलेंगे लेकिन आत्मविश्वास में कमी आ सकती है।

मकर राशि- आज जंक फूड से दूरी बनाएं। बातचीत में संयत रहें। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। स्थान परिवर्तन हो सकता है। दांपत्य सुख में वृद्धि होगी। तनाव ज्यादा न लें।

कुंभ राशि- कारोबार के कामों के चलते जीवन में व्यस्तता बढ़ेगी। लाभ का दायरा बढ़ेगा। कॉन्फिडेंस में कमी आ सकती है। जॉब करने वालों को कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा।

मीन राशि- सेल्फ-केयर पर फोकस करें। करियर में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। व्यापारियों को आज काम के सिलसिले में बातचीत करते दौरान संतुलन बनाए रखना चाहिए।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button