प्रशासक का पदभार ग्रहण करते ही एक्शन मोड में आए कलेक्टर,प्रकरणों के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने नगर पालिक निगम रायपुर में प्रशासक के तौर पर पदभार ग्रहण किया। इस दौरान डाॅ. सिंह को नगर पालिक निगम के अधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। डाॅ. सिंह ने नगर निगम के विभिन्न कार्याें की समीक्षा की।

डाॅ. सिंह ने निराश्रित पेंशन के प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। साथ ही राजधानी की ट्रैफिक समस्याओं को दूर करने के लिए जोनों के अलावा मुख्यालय के अधिकारियों को भी निराकरण करने के निर्देश दिए। जहां पर भी ट्रैफिक की समस्या दिखाई दें, उन स्थानों को बेहतर करने का प्रयास किया जाएं, जिससे ट्रैफिक सुगम हो।

डाॅ. सिंह ने कहा कि शहर की साफ-सफाई बेहतर की जाएं। गार्डनों को भी स्वच्छ रखा जाएं। गार्डनों में लगे ओपन-जिम का रख-रखाव भी बेहतर किया जाएं। सड़कों के मरम्मत का कार्य भी समय-समय पर की जाएं।

पब्लिक टाॅयलेट की साफ-सफाई भी समय-समय पर की जाएं। साथ ही किसी भी प्रकार की कोई समस्याएं आमजनों को नहीं होनी चाहिए। उनके प्रकरणों को त्वरित निराकृत किया जाएं।

डाॅ. सिंह ने कहा कि गरीबी रेखा में शामिल बुजुर्गाें की सूची जोन स्तर पर तैयार की जाएं। 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले बुजुर्गाें को समय-सीमा के भीतर फाॅर्म भराया जाएं और उन्हें योजना से लाभान्वित किया जाएं।

इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा, अपर आयुक्त यू.एस. अग्रवाल, राजेंद्र गुप्ता, विनोद पांडे समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button