Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर
Trending

विकसित भारत के निर्माण में नारी शक्ति का योगदान सर्वोपरि: रूपकुमारी चौधरी

भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद ने एकात्म परिसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में 3 करोड़ लखपति दीदियों और देश की आर्थिक प्रगति का किया उल्लेख









रायपुर । भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर होकर हर क्षेत्र में अग्रसर हैं। एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित एक महती पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत’ के संकल्प को पूरा करने में महिला शक्ति की भूमिका सबसे अहम रहने वाली है। आज महिलाएं सिर्फ ‘आधी आबादी’ नहीं, बल्कि राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बनकर उभरी हैं।

​पत्रकार वार्ता के दौरान रूपकुमारी चौधरी ने महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर अपनी नियुक्ति के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सहित केंद्रीय व प्रदेश नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय करुणा शुक्ला और डॉ. सरोज पांडेय के पश्चात संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलना संपूर्ण छत्तीसगढ़ प्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ को मिलेगी बड़ी सौगात: विष्णु देव साय ने अमित शाह से की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की स्थापना के प्रस्ताव को मिली सराहना

​राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार की दूरगामी योजनाओं की बदौलत आज देश में लगभग 3 करोड़ बहनें ‘लखपति दीदी’ बनकर आत्मनिर्भरता की नई मिसाल कायम कर चुकी हैं। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण अंचलों की महिलाओं को भी सशक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठाए गए हैं। मनुस्मृति के श्लोक यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते रमन्ते तत्र देवता’ का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि महिलाएं अब सिर्फ रसोई तक सीमित न रहकर विमान उड़ाने से लेकर खेलकूद और पर्वतारोहण तक हर क्षेत्र में देश का नाम रोशन कर रही हैं।

​केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का ब्योरा देते हुए उन्होंने बताया कि पीएम आवास योजना, आयुष्मान भारत, पीएम किसान सम्मान निधि, हर घर जल योजना, उज्ज्वला योजना और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी पहलों ने आम जनता के जीवन स्तर को सुधारा है। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि ‘महतारी वंदन योजना’ से महिलाओं को आर्थिक संबल मिल रहा है। इसके साथ ही कृषक उन्नति योजना (3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान खरीदी), दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर योजना, बस्तर में बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के लिए ‘नियद नेल्लानार योजना’, रानी दुर्गावती योजना, श्री रामलला दर्शन योजना और सरस्वती साइकिल योजना के माध्यम से प्रदेश का सर्वांगीण विकास हो रहा है।

ये भी पढ़ें  बिलासपुर सर्पदंश मुआवजा घोटाला: आईजी ने खुद संभाली कमान, फर्जी पीएम और मुआवजे के खेल की जांच तेज

​इस पत्रकार वार्ता में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शताब्दी पांडे व डॉ. किरण बघेल, और महिला मोर्चा रायपुर शहर जिला अध्यक्ष कृतिका जैन विशेष रूप से उपस्थित रहीं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button