Big BreakingChhattisgarhPolitics
Trending

विधायक भावना बोहरा के भागीरथी प्रयासों से पंडरिया को 1.04 करोड़ की सौगात, बुनियादी सुविधाओं का होगा कायाकल्प

विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जताया आभार, नगरवासियों को दी बधाई।









पंडरिया। क्षेत्र के समावेशी विकास और जन-आकांक्षाओं की पूर्ति के संकल्प को आगे बढ़ाते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से नगर पालिका परिषद पंडरिया को 1 करोड़ 4 लाख 18 हजार के विकास कार्यों की बड़ी स्वीकृति मिली है। नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा स्वीकृत इस राशि से नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया, पेवर ब्लॉक और बाउंड्रीवॉल समेत कई महत्वपूर्ण अधोसंरचनात्मक कार्य कराए जाएंगे।

​इस उपलब्धि पर विधायक भावना बोहरा ने समस्त नगरवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया है।

स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विधायक भावना बोहरा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की भाजपा सरकार के नेतृत्व में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। आज चारों ओर सड़कों का जाल बिछ रहा है और मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  हरेली तिहार पर फिर गरमाई छत्तीसगढ़ की सियासत, भूपेश बघेल ने पीएम मोदी पर साधा निशाना

​उन्होंने बताया कि पूर्व में भी जनता की बहुप्रतीक्षित मांगों को पूरा करते हुए हरिनाला पुल, पंडरिया बाईपास, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी व ऑडिटोरियम, नवीन नगर पालिका भवन, व्यवहार न्यायालय, व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम और चौक-चौराहों के सौंदर्यीकरण जैसे ऐतिहासिक कार्यों को धरातल पर उतारा गया है।

विधायक बोहरा ने कहा कि जनता से निरंतर संवाद और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी पहली प्राथमिकता है। वनांचल व आदिवासी बहुल क्षेत्रों में पक्की सड़कों से लेकर पेयजल और बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। 300 करोड़ से अधिक की सिंचाई व जल आवर्धन योजनाओं के साथ-साथ 3500 से अधिक परिवारों को पीएम आवास की पक्की छत मिली है।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में 30 लाख से ज्यादा निवेशकों के 2,500 करोड़ रुपये फंसे, पैसे वापसी के लिए भटक रहे परिवार, निवेश कंपनियों पर उठे सवाल

​उन्होंने दोहराया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ के संकल्प के अनुरूप पंडरिया को एक सुविधायुक्त, आधुनिक और आदर्श नगर बनाने के लिए वे पूर्ण निष्ठा से प्रयासरत रहेंगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button