कराटे में स्वर्णिम सफलता: रायपुर के खिलाड़ियों ने रचा इतिहास, विधायक पुरंदर मिश्रा ने दी बधाई

जिले के कराटे खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल स्तर पर पदक जीतकर बढ़ाया रायपुर का गौरव





रायपुर । आज जगन्नाथ मंदिर परिसर में Vijay Vidya School, विजय नगर के प्रतिभाशाली कराटे खिलाड़ियों ने अपनी ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरंदर मिश्रा से सौजन्य भेंट कर खिलाड़ियों ने आशीर्वाद प्राप्त किया।

7 एवं 8 फरवरी 2026 को शरूर नगर इंडोर स्टेडियम में आयोजित 5 वीं इन्विटेशनल इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप, United Shotokan Karate Federation एवं Karate India Organization के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुई। इस भव्य प्रतियोगिता में भूटान, नेपाल, बांग्लादेश, श्रीलंका सहित विभिन्न देशों के एक हजार से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया।

प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता एवं कराटे इंडिया के ब्रांड एंबेसडर डॉ. सुमन तलवार द्वारा विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया । भारतीय टीम में शामिल रायपुर, छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने काता एवं कुमिते स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अर्जित कर जिले को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। Vijay Vidya School से अनुष्का, रूप, कृतिका , कार्तिक, मनीष, नीरोज, प्रिंस, प्रियांश, ईश्वर तथा श्री सनराइज स्कूल से युवराज एवं पूर्वांशी ने गोल्ड मेडल प्राप्त किए।

मुख्य कोच सेंसेई पंकज दास, वामिनी साहू एवं राजेश चक्रधारी के कुशल मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने यह उल्लेखनीय सफलता हासिल की। कराटे संघ के राष्ट्रीय सचिव वरुण पाण्डेय (ब्लैक बेल्ट 5 डॉन), प्रदेश सचिव सेंसेई रूखमणी रानू, सुषमा दुबे, अलकेश गिरी, रमेश गुप्ता सहित खेल प्रेमियों ने हर्ष व्यक्त किया।

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा ने खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि रायपुर के बच्चे अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा खेल प्रतिभाओं को हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन देने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि अनुशासन, समर्पण और निरंतर अभ्यास से ही सफलता प्राप्त होती है, और रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की यह उपलब्धि समस्त प्रदेश के लिए गर्व का विषय है। जिले के इन नन्हे सितारों की यह सफलता न केवल उनके परिवार और विद्यालय, बल्कि पूरे रायपुर और छत्तीसगढ़ के लिए प्रेरणादायक है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button