Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

सपा सेंटर में दबंगई और फायरिंग पड़ गई भारी, पुलिस ने पीएसओ और ड्राइवर को हथियार समेत दबोचा

महिला संचालिका से विवाद के बाद चलाई थी गोली, लाइसेंसी पिस्टल और एयर गन बरामद।





रायपुर । राजधानी के मध्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध रायपुर पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। कटोरा तालाब स्थित एक ‘ब्यूटी पार्लर एंड स्पा’ में हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले दो आरोपियों को सिविल लाइन थाना पुलिस ने सूचना मिलने के महज 2 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है।

मामला दिनांक 25 फरवरी 2026 की रात लगभग 10:00 बजे का है। कटोरा तालाब स्थित एक महिला द्वारा संचालित स्पा सेंटर में दो अज्ञात व्यक्ति नशे की हालत में पहुंचे और स्पा कराने की जिद करने लगे। संचालिका द्वारा दुकान बंद होने और स्टाफ के चले जाने की जानकारी देने पर आरोपी बहस और बदतमीजी पर उतारू हो गए। इसी दौरान एक आरोपी ने अपने पास रखी पिस्टल से हवाई फायरिंग की और मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें  मनरेगा बचाने सड़क पर उतरी कांग्रेस; दीपक बैज के नेतृत्व में चंदखुरी से विधानसभा तक पदयात्रा, केंद्र पर साधा निशाना

घटना की लिखित शिकायत दोपहर संचालिका द्वारा थाना सिविल लाइन में दर्ज कराई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी मध्य क्षेत्र के निर्देशन में तत्काल टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिरों की सहायता से घेराबंदी कर मात्र 2 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त एक नग लाइसेंसी पिस्टल और एक नग एयर गन बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों का विवरण निम्नानुसार है:

  1. सुनील कुमार पाण्डेय (46 वर्ष): निवासी प्रतापगढ़, यूपी (वर्तमान में प्राइवेट पीएसओ के रूप में कार्यरत)।
  2. अंगद सिंह (33 वर्ष): निवासी आदर्श नगर, मोवा, रायपुर (पेशा- ड्राइवर)।
ये भी पढ़ें  पाकिस्तान-पंजाब ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़: 9 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की ट्रांजैक्शन का खुलासा

​रायपुर पुलिस स्पष्ट करती है कि शहर की शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” की नीति अपनाई जाएगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button