बंसुलाडीपा में भक्ति की बयार: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने भागवत कथा में टेका मत्था, क्षेत्र की खुशहाली की कामना की

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने लिया व्यास पीठ का आशीर्वाद, बंसुला डीपा में कृष्ण भक्ति में डूबे श्रद्धालु





बसना । समीपवर्ती ग्राम बंसुलाडीपा स्थित आईटीआई ग्राउंड इन दिनों पूरी तरह आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर है। ग्राम कुदारीबाहरा निवासी देवाधि साव एवं उनके परिजनों द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ में क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। उनके आगमन से कथा पंडाल में उत्साह का वातावरण निर्मित हो गया।

कार्यक्रम में पहुँचते ही विधायक डॉ. अग्रवाल ने सर्वप्रथम भगवान श्री कृष्ण के स्वरूप और व्यास पीठ के समक्ष शीश नवाया। उन्होंने समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस पावन अवसर पर उन्होंने सुप्रसिद्ध कथावाचक पंडित श्री कान्हा महाराज जी का विधि-विधान से पुष्पहार, श्रीफल एवं शाल भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया और उनका मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया।

उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि श्रीमद् भागवत कथा मात्र एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं है, बल्कि यह वह ज्ञान महायज्ञ है जो हमें जीवन जीने की वास्तविक कला सिखाता है। भगवान श्री कृष्ण की लीलाएं हमें सत्य के मार्ग पर चलने और अधर्म के विरुद्ध खड़े होने का साहस प्रदान करती हैं।

उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नई पीढ़ी अपनी गौरवशाली संस्कृति व संस्कारों से परिचित होती है। उन्होंने इस पुनीत कार्य के लिए आयोजक देवाधि साव और उनके परिवार की मुक्त कंठ से सराहना की।

कथा के दौरान जब पंडित कान्हा महाराज ने मधुर भजनों की प्रस्तुति दी, तो विधायक डॉ. अग्रवाल सहित उपस्थित सैकड़ों श्रद्धालु भाव-विभोर होकर झूम उठे। पूरा पंडाल ‘जय श्री कृष्ण’ और ‘राधे-राधे’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

इस आध्यात्मिक महोत्सव में मुख्य रूप से व्यास पीठ कान्हा महाराज,आयोजक देवाधि साव, धनेश्वर साहू,आनंद दास,कुबेर साव,भूपेंद्र मांझी,वैष्णव पात्र, वृंदावन सतपथी,अयोध्या मिश्रा, छबिमन्यू सड़ंगी , प्रफुल सामल, गढ़फुलझर वाले दिनेश डड़सेना,उड़ीसा बसंत साहू,बड़ी संख्या में ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और श्रद्धालु उपस्थित रहे, जिन्होंने कथा का रसपान किया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button