जिला पंचायत सीईओ अनुपमा आनंद से सांसद प्रतिनिधि भामिनी पोखन चंद्राकर ने की सप्रेम भेंट, दीं शुभकामनाएं
शासकीय कर्मा महिला महाविद्यालय की सांसद प्रतिनिधि एवं भाजपा नेता भामिनी चंद्राकर ने नवागत सीईओ अनुपमा आनंद का किया आत्मीय स्वागत।

महासमुंद । शासकीय कर्मा महिला महाविद्यालय (मचेवा, महासमुंद) की सांसद प्रतिनिधि, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला मंत्री एवं ग्राम पंचायत बेलसोंडा की पूर्व सरपंच भामिनी पोखन चंद्राकर ने जिला पंचायत महासमुंद पहुंचकर नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) अनुपमा आनंद से सौजन्य मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान पूर्व सरपंच भामिनी पोखन चंद्राकर ने अनुपमा आनंद को पुष्पगुच्छ भेंट कर जिला पंचायत महासमुंद की प्रथम महिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्र के विकास और जनहित से जुड़े विषयों पर भी सकारात्मक चर्चा की।
इस सौजन्य भेंट के दौरान समाजसेवी एवं ब्रह्माकुमारीज़ (माउंट आबू, मधुबन) की कुरुद इकाई की सहायक संचालिका बहन उत्तरा चंद्राकर भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने भी नवागत सीईओ को अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं।



