Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

नगरीय निकाय चुनाव 2025: 28 जनवरी नामांकन का अंतिम दिन,28 महापौर प्रत्याशीयो ने भरा नामांकन



रायपुर। छत्तीसगढ़ में होने वाले नगरीय निकाय चुनावों के लिए नामांकन का आज अंतिम दिन था। प्रदेश की सबसे हाई प्रोफ़ाइल नगर निगम में से एक रायपुर नगर निगम में इस बार दो महिलाओं के बीच मुकाबला देखने को मिलने वाला है।

ऐसा इसलिए क्योंकि, भाजपा ने मीनल चौबे को रायपुर के महापौर पद के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है, तो वहीं कांग्रेस ने दीप्ती प्रमोद दुबे को को अपना प्रत्याशी बनाया है। नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ लगी रही। वहीं अब आंकड़े सामने आ चुके हैं कि, रायपुर में महापौर और पार्षदों के लिए कुल कितने लोगों ने नामांकन दाखिल किया है?

यह भी पढ़ें  8 सालों तक जीएसटी के नाम पर जनता को लूटा अब, एहसान जता रहे : दीपक बैज

कितने लोगों ने दाखिल किया नामांकन जानें यहां

सामने आई जानकारी के अनुसर, इस बार रायपुर नगर निगम के महापौर पद के लिए राजनीतिक दलों और निर्दलीय कुल 28 उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

रायपुर नगर निगम के महापौर प्रत्याशी के नाम निर्देशन पत्र का समेकित विवरण इस प्रकार है –

आम आदमी पार्टी सेे डॉ. शुभांगी अंजू चंद्रशेखर तिवारी, भारतीय जनता पार्टी सेे मीनल चौबे, इंडियन नेशनल कांग्रेस सेे दीप्ति प्रमोद दुबे, बहुजन समाज पार्टी सेे डॉ. सितारा खान, शिवसेना सेे अनीता कुलदीप, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से चांदनी साहू, शिवसेना (यू.बी.टी.) से ज्योति सिंह, धूं सेना से मीना तिवारी (अधिवक्ता), गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से प्रिया शर्मा, जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी से ऋचा वर्मा, शक्ति सेना (भारत देश) से सविता शैलेन्द्र बंजारे तथा निर्दलीय में डॉ. आरती रामेश्वर सोनवानी, श्रीमती गायत्री सिंह, मोबिना खान, नंदिनी नायक, नूसरत बेगम, राधेश्वरी गायकवाड़, रूबीना बेगम, सरिफुन निशा, सरोज बेन सोलंकी, सायरा बेगम, शबिस्ता खान, शगुप्ता अंजुम खान, शोभा, शोभा यादव, श्रीमती सुषमा आनंद अग्रवाल, तहमीना परवीन, तलत उन्नीशा शामिल हैं।

यह भी पढ़ें  मैनपाट में आगजनी या हादसा:टूरिस्ट प्लेस पर अस्थाई रूप से बनाई गई एक दर्जन से अधिक दुकानें जलकर खाक

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button