विष्णु सरकार कल पेश करेगी अपना दूसरा बजट, कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज

छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार कल 3 मार्च को आम बजट पेश करेगी। इसके पहले आज रविवार को विष्णु कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक रखी गई है। जिसमें कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जा सकते हैं।

3 मार्च को पेश होगा बजट

छत्तीसगढ़ की जनता के लिए कल 3 मार्च को महत्वपूर्ण दिन है।  सोमवार को प्रदेश का आम बजट पेश होगा। प्रदेश के वित्त मंत्री ओपी चौधरी अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश करेंगे। इस बजट को लेकर प्रदेश वासियों की निगाहें टिकी हुई हैं। इसके पहले आज 2 मार्च को विष्णु कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक होगी। जिसमें किसानों युवाओं, महिलाओं के लिए कई महत्पूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

मीटिंग से पहले अंबिकापुर जाएंगे CM

सीएम विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज दोपहर तीन बजे मंत्रालय महानदी भवन में कैबिनेट की मीटिंग होगी। बजट से पहले कैबिनेट बैठक को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कैबिनेट में बजट को आख़िरी अनुमोदन और विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर निर्णय लिए जा सकते हैं। सीएम साय कैबिनेट की बैठक के पहले अंबिकापुर नगर निगम महापौर और पार्षद के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे वापस रायपुर लौटेंगे। जहां कैबिनेट की मीटिंग लेंगे। कल पेश होने वाले बजट को लेकर सरकार ने खास तैयारियां की हुई हैं। माना जा रहा है कि साय सरकार दूसरा बजट छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बेहद खास होगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button