Big BreakingChhattisgarhFeaturedPolitics

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल की संवेदनशीलता: लकवाग्रस्त महिला के लिए मुख्यमंत्री से कराई 5 लाख की सहायता स्वीकृत

मेरे क्षेत्र का हर नागरिक मेरा परिवार, इलाज में धन की कमी नहीं होने देंगे – विधायक डॉ. संपत अग्रवाल



बसना । जनसेवा और संवेदनशीलता के पर्याय बन चुके बसना विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे अपने क्षेत्र की जनता के सुख-दुख के सच्चे साथी हैं। उनकी विशेष पहल पर, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गंभीर बीमारी से जूझ रही ग्राम बड़ेटेमरी की एक निर्धन महिला के उपचार हेतु 5 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है।

गंभीर बीमारी और परिवार की विवशता

मामला बसना विकासखंड के ग्राम बड़ेटेमरी का है, जहाँ श्रीमती बसंती साव (पति प्रेमकुमार साव) बीते लंबे समय से दोनों पैरों के पैरालिसिस (लकवा) की गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं। महिला की स्थिति इतनी दयनीय है कि वे चलने-फिरने में पूरी तरह अक्षम हैं। रायपुर के एम्स, मेकाहारा और श्री बालाजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनके पूर्ण इलाज के लिए 6.40 लाख रुपये का अनुमानित खर्च बताया था।

यह भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ में 10 हजार करोड़ से अधिक का हुआ DMF घोटाला, पूर्व मंत्री कंवर ने की CBI जांच की मांग

पीड़ित परिवार भूमिहीन है और आर्थिक रूप से इतना सक्षम नहीं था कि वह इतनी बड़ी राशि जुटा सके। परिवार के सामने इलाज बीच में ही रुक जाने का संकट खड़ा हो गया था।

विधायक डॉ. अग्रवाल का मानवीय दृष्टिकोण

जैसे ही यह मामला विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के संज्ञान में आया, उन्होंने इसे अपनी व्यक्तिगत जिम्मेदारी माना। उन्होंने तत्काल प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को पत्र लिखकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया। विधायक डॉ. अग्रवाल ने पत्र में परिवार की निर्धनता और बीमारी की गंभीरता का हवाला देते हुए ‘मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद’ से विशेष आर्थिक मदद का पुरजोर आग्रह किया।

यह भी पढ़ें  एसएसपी ने ली ट्रैफिक अधिकारी कर्मचारियों की बैठक,यातायात व्यवस्था सुगम बनाने दिए निर्देश

मुख्यमंत्री का आभार और सेवा का संकल्प

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के आग्रह पर त्वरित संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 5 लाख रुपये की सहायता राशि मंजूर की। इस पर आभार व्यक्त करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार संवदेनशील और अंत्योदय को समर्पित है। मेरे विधानसभा क्षेत्र का हर नागरिक मेरा परिवार है और उनके दुख-दर्द को दूर करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। श्रीमती बसंती साव के इलाज में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। मैं मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ जिन्होंने इस गरीब परिवार को नया जीवन दान दिया है।

यह भी पढ़ें  प्रदेश की जनता बिजली-पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य के लिए तरस रही, अपराध बेलगाम, अराजकता चरम पर है, आत्ममुग्ध सरकार सुशासन तिहार मना रही: सुरेंद्र वर्मा

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button