Big BreakingChhattisgarhEducationPoliticsरायपुर
Trending

शाला प्रवेशोत्सव में विधायक पुरंदर मिश्रा ने बच्चों का किया आत्मीय स्वागत, शिक्षा को बताया राष्ट्र निर्माण का सबसे सशक्त माध्यम

सरस्वती शिशु मंदिर में शाला प्रवेशोत्सव उत्साहपूर्वक संपन्न, विधायक पुरंदर मिश्रा ने बढ़ाया बच्चों का उत्साह







रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजातालाब स्थित इंद्रावती कॉलोनी के सरस्वती शिशु मंदिर मे आयोजित शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में विधायक पुरंदर मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में नवप्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प अर्पित कर एवं आत्मीय स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि शिक्षा ही वह आधार है, जो बच्चों के व्यक्तित्व का निर्माण करने के साथ-साथ राष्ट्र के भविष्य को भी सुदृढ़ बनाती है। शाला प्रवेशोत्सव केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि बच्चों के जीवन की नई शुरुआत का उत्सव है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का पहला दिन बच्चों के मन में शिक्षा के प्रति उत्साह, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच का संचार करता है।

उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा नियमित रूप से विद्यालय भेजकर उनके सर्वांगीण विकास में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि संस्कारयुक्त शिक्षा से ही समाज और राष्ट्र का उज्ज्वल भविष्य निर्मित होता है तथा सरस्वती शिशु मंदिर जैसे शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों में शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन और भारतीय संस्कृति के संस्कार भी विकसित करते हैं।

विधायक पुरंदर मिश्रा ने विद्यालय परिवार के शिक्षकों एवं प्रबंधन समिति की सराहना करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं संस्कारमय शिक्षा उपलब्ध कराने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी शिक्षकों से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर समर्पित भाव से कार्य करने का आग्रह किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर उत्साह और उल्लास से सराबोर रहा। नवप्रवेशी बच्चों के चेहरे पर नई शुरुआत की खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी। विधायक पुरंदर मिश्रा ने सभी विद्यार्थियों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासित जीवन अपनाने तथा अपने माता-पिता, गुरुजनों एवं राष्ट्र का नाम रोशन करने का संदेश दिया।

शाला प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष डॉ. अशोक त्रिपाठी, सचिव संजय जोशी, ज्ञान चन्द चौधरी,अनूप खेलकर, किशोर महानंद,सुधीर चौबे, दिलीप धनकर, सब्बीर हुसैन, प्राचार्य सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button