Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही:40 किलो गांजा के साथ ओडिशा के 5 तस्कर गिरफ़्तार





रायपुर । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रायपुर पुलिस ने ओडिशा के पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने थाना खमतराई क्षेत्र के वाल्टियर लाइन स्थित डिविजनल स्टोर डिपो के पीछे इन आरोपियों को मादक पदार्थ गांजा के साथ रंगे हाथों पकड़ा।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वासुदेव महानंद (36), राज तांडी (19), रमेश तांडी (29), देवा महानंद (31), और कपिलाश गउड़ (22) के रूप में हुई है। ये सभी ओडिशा के कालाहांडी जिले के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 40.280 किलोग्राम गांजा जब्त किया, जिसकी अनुमानित कीमत 8,05,600 रुपये बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें  माँ दंतेश्वरी के दरबार में उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा ने की पूजा, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि हेतु की कामना

रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट सेटलमेंट और थाना खमतराई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में इन तस्करों को दबोचा गया। पुलिस ने थाना खमतराई में अपराध क्रमांक 450/2025 के तहत धारा 20 (बी) नारकोटिक एक्ट में मामला दर्ज कर लिया है।

रेलवे सुरक्षा बल को 17 मई को मुखबिर से सूचना मिली कि पांच संदिग्ध व्यक्ति वाल्टियर लाइन के पास नीम के पेड़ के नीचे बैठे हैं, जिनके पास कई बैग हैं। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि सत्यभान गउड़ नामक व्यक्ति ने उन्हें चार बैगों में गांजा भरकर रायपुर पहुंचाने के लिए कहा था। यहां एक कृष्णा नामक व्यक्ति उनसे गांजा लेने वाला था।

ये भी पढ़ें  स्वच्छ भारत की नई कहानी, विधायक अनुज शर्मा का संकल्प अभियान से चमकेगा शहर

पुलिस को आशंका है कि इस गांजा तस्करी नेटवर्क में कई और लोग शामिल हो सकते हैं। फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि इस मामले में विस्तृत जांच जारी रहेगी।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button