Big BreakingChhattisgarhFeaturedPolitics

विकास को नई गति: बसना-अरेकल मार्ग निर्माण का विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने किया भूमिपूजन,कहा-आवागमन होगा सुगम

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने बसना-अरेकल मार्ग के लिए 184.30 लाख के निर्माण कार्य का किया भूमि पूजन



बसना । बसना विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अरेकेल में आज विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण विकास कार्य का शुभारंभ किया। उन्होंने विधि-विधान से बसना-अरेकल मार्ग निर्माण और पुल-पुलिया कार्यों के लिए 184.30 लाख (एक करोड़ चौरासी लाख तीस हजार रुपये) की लागत वाले विकास कार्य का भूमि पूजन किया और क्षेत्रवासियों को बड़ी सौगात दी।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि यह मार्ग केवल एक सड़क नहीं, बल्कि क्षेत्र के लिए प्रगति और समृद्धि का द्वार है। लंबे समय से इस क्षेत्र के नागरिक बेहतर सड़क संपर्क की प्रतीक्षा कर रहे थे। हमारी सरकार ने जन आकांक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृत किया है। इस निर्माण कार्य के पूरा होने से न केवल आवागमन आसान होगा, बल्कि किसानों और व्यापारियों को भी अपने उत्पादों को बाजार तक पहुँचाने में बड़ी सहूलियत मिलेगी, जिससे क्षेत्र की आर्थिक गतिशीलता बढ़ेगी।

यह भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ का बजट:वित्तमंत्री ने राम मंदिर में किया दंडवत प्रणाम,लाल मखमली बैग लेकर निकले विधानसभा

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि हमारा प्रयास है कि बसना विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गाँव में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार हो। मैं ग्राम वासियों से आह्वान करता हूँ कि वे इस निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर भी ध्यान दें और हमें अपना पूरा सहयोग प्रदान करें। यह सड़क आपकी है, और इसकी गुणवत्ता बनाए रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारी सरकार आपके जीवन स्तर को सुधारने और गाँवों को शहरों जैसी सुविधाएँ देने के लिए प्रतिबद्ध है।

विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस महत्वपूर्ण परियोजना को मंजूरी देने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और लोक निर्माण विभाग के प्रभारी उपमुख्यमंत्री अरुण साव का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। यह स्वीकृति प्रदेश सरकार की ग्रामीण विकास के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाती है। उनके मजबूत नेतृत्व और सहयोग से ही आज बसना क्षेत्र विकास के नए आयाम छू रहा है। हम यह सुनिश्चित करेंगे कि स्वीकृत राशि का उपयोग पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से किया जाए।

यह भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ विधानसभा : अस्पतालों में फायर सेफ्टी सिस्टम नहीं हाेने पर लाइसेंस निलंबित, निरस्तीकरण व जुर्माने का प्रावधान

इस अवसर पर बसना जनपद पंचायत अध्यक्ष डिलेश्वरी निराला,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मोहित पटेल,सरपंच मंजू बृजलाल चौहान,कामेश बंजारा,विजय पटेल,आकाश सिन्हा,नंद किशन साव,केशव साव,प्रेम साव,इमरान मेमन,मोनू खैरानी,पी डब्लू डी दानेश्वर प्रसाद जोशी,पी डब्लू डी राजा शेखर,मंच संचालन हरिराम साहू,स्थानीय जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button