Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

Video:सीएम साय,मंत्रीगण,विधायकगण,महापौर ने आतंकी हमले में शहीद हुए दिवंगत दिनेश मिरानिया को दी भावभीनी श्रद्धांजलि, अंतिम यात्रा में हुए शामिल, दिया कंधा





रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दो दिनों का मुंबई दौरा बीच में छोड़कर आज सुबह रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री ने पहलगाम आतंकी हमले में दिवंगत प्रदेश के कारोबारी दिनेश मिरानिया के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए मुंबई दौरा रद्द किया।

Play

सीएम साय आज सुबह रायपुर पहुंचे और दिवंगत दिनेश मिरानिया के पार्थिव शरीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया और ईश्वर से मृतात्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और अंतिम यात्रा में कंधा देकर उन्हें अंतिम विदाई दी ।

साय ने शोकाकुल परिवारजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। उन्होंने कहा कि सरकार इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। साय ने कहा कि स्वर्गीय श्री मिरानिया के पावन स्मृतियों को सहेजने और चिर स्थायी बनाने लिए सरकार किसी सड़क या चौक को उनके नाम पर करने की बात कही।

ये भी पढ़ें  गौ तस्करों को गृहमंत्री की सख्त चेतावनी, गृहमंत्री बोले-ऐसे लोगों को उल्टा लटकाकर सीधा करेंगे

सीएम साय ने कहा कि आतंकवादियों की इस कायराना हरकत ने देश की आत्मा पर चोट किया है। पूरे प्रदेश के लिए भी यह दुख और पीड़ा का क्षण है। घिनौनी आतंकवादी घटना में प्रदेश ने अपना एक बेटा खो दिया है। उन्होंने कहा कि धारा 370 हटने से जम्मू कश्मीर में शांति स्थापित हुई, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला और घाटी के विकास को गति मिली थी। आतंकवादियों ने पर्यटकों के जरिए कश्मीर और देश को अस्थिर करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि पूरा देश एकजुटता के साथ इस अमानवीय कृत्य का बदला लेगा। साय ने कहा कि पाकिस्तान के शह पर हुई इस हमले का अंजाम उसे भुगताना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें  25 अप्रैल तक कर सकेंगे अग्निवीर के लिए ऑनलाइन आवेदन, इंडियन आर्मी ने बढ़ाई लास्ट डेट

किरण सिंहदेव ने दी श्रद्धांजलि कहा-पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ है

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए रायपुर निवासी दिनेश मिरानिया जी के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण सिंह देव ने भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ परिवार की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। किरण सिंहदेव ने कहा ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोक संतप्त परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में शक्ति प्रदान करें।

मानवता को शर्मसार करने वाले कायर आतंकियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों पर किया गया हमला बहुत ही निंदनीय है। पूरा देश पीड़ित परिवार के साथ है, एक भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

महापौर मीनल चौबे ने दिवंगत दिनेश मिरानिया की पार्थिव देह पर किया नमन

महापौर मीनल चौबे पहलगाम में आतंकी हमले में दिवंगत कारोबारी दिनेश मिरानिया के घर पहुंच कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की । महापौर ने पार्थिव देह पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया।मेयर चौबे ने परिजनों से मुलाकात की और कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हम साथ है ।

ये भी पढ़ें  Video: हार्डवेयर कारोबारी और ड्राइवर के बीच हुआ विवाद,मालिक की BMW कार में लगाई आग

इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह,उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, विधायक किरण देव, विधायक राजेश मूणत,वरिष्ठ भाजपा नेता गौरी शंकरग्रवाल,नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव,सह मीडिया प्रभारी अनुराग अग्रवाल,अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा,पदाधिकारीगण समेत बड़ी संख्या में आम नागरिको ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button