Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

सुशासन तिहार 2026: मुढ़ीपार समाधान शिविर में गरजे विधायक डॉ. संपत अग्रवाल,बोले-साय सरकार में जनता को नहीं काटने पड़ेंगे दफ्तरों के चक्कर, मौके पर ही होगा हर समस्या का समाधान

कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल की मौजूदगी में विधायक डॉ. अग्रवाल ने निभाया सामाजिक सरोकार: महिलाओं की गोद भराई कर सुपोषण किट बांटी, मेधावी छात्रों का बढ़ाया हौसला







बसना / पिथौरा । ग्राम मुढ़ीपार (पिथौरा) में ‘सुशासन तिहार 2026’ के तहत विशाल समाधान शिविर का गरिमामय आयोजन किया गया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में बसना विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. संपत अग्रवाल शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना और मौके पर ही जनता की समस्याओं का त्वरित निवारण करना रहा।

सुशासन तिहार समाधान शिविर को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि साय सरकार छत्तीसगढ़ के चहुंमुखी विकास और आम जनता के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य में सुशासन की नई मिसाल पेश की जा रही है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का मूल मंत्र ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ है, जिसे धरातल पर उतारने के लिए ऐसे शिविरों का आयोजन किया जा रहा है ताकि ग्रामीणों को अपने काम के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें।

विधायक डॉ. अग्रवाल ने आगे कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के समय जहां जनता अपनी मूलभूत आवश्यकताओं के लिए तरसती थी, वहीं आज साय सरकार की योजनाओं का लाभ सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों और उनके घर तक पहुंच रहा है। चाहे वह किसानों के हित में लिया गया फैसला हो, महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए महतारी वंदन योजना हो, या फिर ग्रामीण अंचलों में बुनियादी ढांचे का विकास हो—हर क्षेत्र में पारदर्शी और जवाबदेह प्रशासन देखने को मिल रहा है।

सुशासन तिहार समाधान शिविर कार्यक्रम में विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल के साथ सभी स्टॉल का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में जाकर योजनाओं की प्रगति और आवेदनों के निपटारे की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के पश्चात विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि शिविर में आए एक भी ग्रामीण का आवेदन लंबित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि जनता की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ तत्काल समाधान करना अधिकारियों की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही या लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी सीधे फील्ड पर उतरें और अंतिम छोर के व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम के अंतिम चरण में मंच से हितग्राहियों को शासकीय योजनाओं के लाभ पत्र सौंपे गए। विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने मौके पर हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभार्थी प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए, साथ ही क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करते हुए कहा हितग्राहियों से कहा कि यह प्रमाण पत्र केवल एक कागज का टुकड़ा नहीं, बल्कि आपके अधिकारों और खुशहाली की गारंटी है जो साय सरकार आप तक पहुंचा रही है। इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बनें।

विधायक डॉ अग्रवाल ने मेधावी विद्यार्थियों से कहा कि शिक्षा ही समाज और देश के विकास की असली धुरी है। आज जिन बच्चों ने अपनी प्रतिभा के दम पर सम्मान पाया है, वे हमारे क्षेत्र का गौरव हैं। आप पूरी लगन से आगे की पढ़ाई करें, साय सरकार आपके उज्जवल भविष्य के लिए हर संभव मदद देने के लिए तैयार खड़ी है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने जहां एक ओर माताओं-बहनों के बेहतर स्वास्थ्य की कामना के साथ महिलाओं को सुपोषण किट प्रदान किया, वहीं दूसरी ओर नन्हें बच्चों के उज्जवल भविष्य की नींव रखते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन (अन्न प्रासान) कराया। ममता और वात्सल्य से सराबोर इस माहौल में विधायक डॉ. अग्रवाल ने गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की रस्म पूरी कर उन्हें सुखद मातृत्व का आशीर्वाद भी दिया। संवेदनशीलता का यह क्रम यहीं नहीं रुका, बल्कि सामाजिक सरोकार को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने 4 दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से ट्राईसाइकिल का वितरण किया, जिससे उनके चेहरों पर मुस्कान बिखर गई। विधायक का यह आत्मीय प्रयास न केवल शासकीय दायित्वों की पूर्ति था, बल्कि आम जनता के प्रति उनके पारिवारिक जुड़ाव और अटूट सेवा भाव का जीवंत प्रमाण बन गया।

इस सुशासन तिहार समाधान शिविर में कैबिनेट मंत्री दयालदास बघेल और विधायक डॉ. संपत अग्रवाल के साथ सांसद रूपकुमारी चौधरी,अध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ऊषा पुरुषोत्तम धृतलहरे, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पिथौरा ब्रह्मानंद पटेल,बसना विधायक प्रतिनिधि कैलाश चंद्र अग्रवाल,सभापति जिला पंचायत महासमुंद रामदुलारी सीताराम सिन्हा,सभापति जनपद पंचायत पिथौरा कंवलजीत सिंह छाबड़ा, जनपद सदस्य पिथौरा पुरुषोत्तम धृतलहरे, वरिष्ठ भाजपा नेता सीताराम सिन्हा,सरपंच मुढ़ीपार सुमित्रा मुकेश पटेल,वरिष्ठ भाजपा नेता सादराम पटेल,अजय डड़सेना,विजय पटेल,सभापति जनपद पंचायत पिथौरा अजय अग्रवाल,महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ,सीईओ जिला पंचायत महासमुंद हेमंत नंदनवार,महासमुंद SP प्रभात कुमार मलिक,SDM पिथौरा बजरंग वर्मा,CEO जनपद पंचायत पिथौरा योगेश्वरी वर्मन, सादराम पटेल,DMC महासमुंद रेखराज शर्मा , मंचस्थ समस्त अतिथिगण , शिविर में उपस्थित समस्त विभागों के अधिकारीगण,स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, भारी संख्या में क्षेत्र के ग्रामीण, किसान, महिलाएं और युवा उपस्थित रहे। शिविर में सैकड़ों आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर ग्रामीणों को बड़ी राहत दी गई।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button