Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

सुशासन तिहार समाधान शिविर: बसना के मंगल भवन में उमड़ा जनसैलाब, सांसद रूपकुमारी चौधरी और भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक सुमित अग्रवाल ने सुनीं जनसमस्याएं

बसना में 'सुशासन तिहार' का भव्य आयोजन,भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल बोले-हर पात्र व्यक्ति तक पहुँच रहा साय सरकार की योजनाओं का लाभ







बसना । “जन संवाद से जनसमाधान की ओर” के संकल्प को चरितार्थ करते हुए बसना के स्थानीय मंगल भवन में ‘सुशासन तिहार 2026’ का भव्य आयोजन किया गया। इस शिविर में क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासकीय योजनाओं को सीधे जनता तक पहुँचाने के लिए भारी उत्साह देखा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र की सांसद रूपकुमारी चौधरी उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं बसना विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल विशेष रूप से मंच पर आसीन रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के तैलचित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और विधिवत् पूजा-अर्चना के साथ किया गया।

शिविर को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद रूपकुमारी चौधरी ने कहा कि सुशासन का असली अर्थ तब सार्थक होता है जब शासन और प्रशासन खुद चलकर जनता के दरवाजे तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी और राज्य की विष्णुदेव साय सरकार के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास के नए कीर्तिमान रच रहा है। यह समाधान शिविर केवल एक औपचारिकता नहीं है, बल्कि जनता के विश्वास को मजबूत करने का एक सशक्त माध्यम है। हमारी सरकार हर नागरिक के सुख-दुख में साथ खड़ी है।

विशिष्ट अतिथि भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल ने राज्य सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली साय सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों, आदिवासियों, महिलाओं और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह समर्पित है। सरकार की योजनाओं का मूल मंत्र ही ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ है। आज इस शिविर के माध्यम से अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को भी उसके हक का लाभ मिल रहा है।

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल ने आगे कहा कि बसना विधानसभा क्षेत्र के विकास में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। साय सरकार ने ‘महतारी वंदन योजना’ से लेकर किसानों के ‘धान बोनस’ और ‘तेंदूपत्ता संग्राहकों’ के कल्याण के लिए जो ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, वे इस बात का प्रमाण हैं कि यह सरकार जनता की अपनी सरकार है। हमारा प्रयास है कि बसना का कोई भी पात्र हितग्राही योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

कार्यक्रम के दौरान सांसद रूपकुमारी चौधरी के साथ भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल ने मंगल भवन परिसर में विभिन्न शासकीय विभागों (जैसे- राजस्व, पंचायत, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि आदि) द्वारा लगाए गए स्टालों का सघन निरीक्षण किया। उन्होंने वहां मौजूद आवेदकों से बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं।

निरीक्षण के दौरान सभी विभागों के अधिकारियों को कड़े और स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों और शिकायतों का निराकरण तय समय-सीमा के भीतर और संवेदनशीलता के साथ किया जाए। किसी भी नागरिक को अपने काम के लिए दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें,’ऑन-द-स्पॉट’ समाधान को प्राथमिकता दी जाए।लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस गरिमामयी अवसर पर सुशासन तिहार में सामाजिक और मानवीय सरोकार की सुंदर झलक भी देखने को मिली। सांसद रूपकुमारी चौधरी और भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक एवं विधायक प्रतिनिधि सुमित अग्रवाल ने गर्भवती महिलाओं की पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ गोदभराई की रस्म निभाई। उन्हें सुपोषण किट और सुपोषण आहार का वितरण किया गया। इसके साथ ही, समाज को कुपोषण मुक्त बनाने के संकल्प के साथ नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन (अन्न प्रासन) कराया गया, जहाँ अतिथियों ने बच्चों को अपने हाथों से खीर खिलाकर उनके उज्जवल और स्वस्थ भविष्य की कामना की।

इस सुशासन तिहार समाधान शिविर में नगर पंचायत अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल,नगर पंचायत उपाध्यक्ष शीत गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश अग्रवाल,वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ एन.के.अग्रवाल,मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव, विधायक प्रतिनिधि निर्मल दास,SDM बसना हरिशंकर पैकरा,तहसीलदार बसना कृष्ण कुमार साहू, पार्षद मनोज गहेरवाल ,सभापति नगर पंचायत बसना डेनियल पीटर,पार्षद शिव नायक,पार्षद आशीष साहू,सभापति नगर पंचायत बसना नेहा प्रवीण धृतलहरे,सभापति नगर पंचायत बसना वीणा निर्मल दास ,सभापति नगर पंचायत बसना मुजम्मिल कादरी,पार्षद खालिद दानी,पार्षद संगीता नायक,पार्षद महेंद्र सिंह अरोरा,पार्षद विनीता पवन अग्रवाल,पार्षद राकेश डड़सेना, पार्षद इरफान गिनानी,पार्षद अमरीन गिनानी,महामंत्री भाजपा बसना सरोज पटेल,महामंत्री भाजपा बसना दीपक शर्मा, कोषाध्यक्ष भाजपा मंडल बसना अमृत चौधरी,मीडिया प्रभारी बसना मंडल सुखदेव वैष्णव,बसना विधायक निज सचिव नरेंद्र बोरे,विजय पटेल,स्थानीय जनप्रतिनिधि, विभिन्न विभागों के जिला व ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, कर्मचारी सहित भारी संख्या में बसना क्षेत्र के ग्रामीण एवं हितग्राही उपस्थित रहे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button