ChhattisgarhFeatured

अचानक बेहोश हो गया युवक, अस्पताल लेकर भागा परिवार, गला देखकर डॉक्टर के भी उड़ गए होश, निगल लिया था जिंदा..



अंबिकापुर/रायपुर । छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। छिन्दकालों गांव में 35 साल के आनंद राम यादव को बेहोशी की हालत में परिजन मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंचे थे।

यहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।दरअसल आनंद राम को 15 सालों से कोई संतान नहीं हो रही थी। संतान की चाहत में आनंद राम काफी परेशान रहा करता था। तभी गांव के ही किसी व्यक्ति ने सलाह दिया कि यहां एक महिला बैगा से झाड़ फूंक कराने से संतान हो सकती है।

बच्चे की चाहत में एक 1 साल से आनंद राम गांव की ही महिला बैगा के पास झाड़ फूंक कराया करता था। 5 महीने पहले उसके घर बेटे का जन्म हुआ। बेटे के जन्म लेने से घर में खुशियों का माहौल था। 5 दिन पहले ही मृतक ने अपने 5 महीने के बच्चे का मुंडन कराने ससुराल और परिवार वालों को बुलाया था।

यह भी पढ़ें  बाल श्रम के खिलाफ रवि भवन में बड़ी कार्यवाही,कई दुकानों से 15 से 16 साल के 06 नाबालिग बच्चों को बचाया

सदमे में परिवार

परिवार वालों का कहना है कि बेटे के लिए मृतक आनंद राम ने मन्नत मांगा था। उसी मन्नत को पूरा करने के लिए बीते दिन एक काला रंग के मुर्गी का बच्चा 200 रुपए में खरीद कर लाया था। परिवार वालों के पूछने पर खास काम के लिए मुर्गी का बच्चा लाने की बात उसने बताई थी। इसके बाद मन्नत पूरा करने जिंदा मुर्गी के बच्चे को उसने निगल लिया। मुर्गी के बच्चे को निगलने से युवक की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरा परिवार सदमे में है।

पीएम करने वाले भी इस हैरतअंगेज केस को देखकर हैरान है। डॉक्टर ने बताया कि परिवार वाले ने बेहोश होकर गिरने की बात बताई थी। युवक के पोस्टमार्टन के दौरान डॉक्टर युवक की मौत की वजह नहीं जान पा रहे। ऐसे में जब डॉक्टर ने युवक के गले को चेक किया तो देखकर दंग रह गए। युवक के गले में मुर्गी के चूजा फंसा हुआ था। डॉक्टर का कहना है कि 15 हजार से अधिक पोस्टमार्टम में यह पहला ऐसा हैरान करने वाला केस है।

यह भी पढ़ें  एनडीपीएस एक्ट के तहत रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में सिलतरा पावर प्लांट में नष्ट किए गए करोड़ों के नशीले पदार्थ

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button