Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

नगरीय निकाय चुनाव 2025 : भाजपा का घोषणा पत्र तैयार, 3 फरवरी को होगा जारी





रायपुर । छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए भाजपा ने अपना घोषणा पत्र तैयार कर लिया है। कल 3 फरवरी को पार्टी जारी करेगी। बताया जा रहा है कि पार्टी ने प्रदेश भर से लोगों के आए सुझावों के आधार पर इसे तैयार किया है। बीजेपी का कहना है कि घोषणा पत्र शहर विकास के संकल्प का महत्वपूर्ण दस्तावेज होगा।

फाइनल ड्राफ्ट तैयार

भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में शनिवार को घोषणा पत्र समिति की फाइनल ड्राफ्ट की बैठक हुई। बैठक में घोषणा पत्र समिति के संयोजक पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर, पूर्व मंत्री चंद्रशेखर साहू मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  रायपुर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन: केरल का अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल ने कहा कि हमने नगरीय क्षेत्र के समग्र विकास के दस्तावेज को अंतिम रूप दे दिया है।

शहरों का विकास कैसे हो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में शहरी क्षेत्र के विकास के इस दस्तावेज में प्रदेश वासियों के महत्वपूर्ण सुझाव संकलित किए गए हैं।

घोषणा पत्र समिति की ओर से जारी नंबर व्हाट्सएप नंबर 9111014400, ईमेल आईडी व क्यूआर स्कैनर से महत्वपूर्ण सुझाव प्राप्त हुए। पार्टी को पूरे प्रदेश से व्हाट्सएप के जरिए 1115, ई-मेल से 310 और क्यूआर स्कैनर से 2086 सुझाव प्राप्त हुए हैं।

ये भी पढ़ें  ​CG IAS Transfer: साय सरकार ने कसी प्रशासनिक कमान, 5 IAS अफसरों का ट्रांसफर, देखें किसे मिली क्या जिम्मेदारी

नगरी निकाय चुनाव का घोषणा पत्र मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व नगरीय निकाय मंत्री अरुण साव की मौजूदगी में सोमवार 3 फरवरी को दोपहर 12 बजे भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में जारी किया जाएगा। घोषणा पत्र समिति के सदस्यों से प्राप्त महत्वपूर्ण सुझावों को घोषणा पत्र में शामिल कर अंतिम रूप दिया गया। इस मौके पर विधायक मोतीलाल साहू, रिकेश सेन, राकेश पांडेय, पूर्व महापौर अंबिका यदु, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार पंकज झा, प्रवक्ता दीपक म्हस्के, शशांक शर्मा, उज्जवल दीपक, हेमंत पाणिग्रही मौजूद थे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button