Big BreakingCareerChhattisgarhFeaturedरायपुर

25 मई को होगी UPSC प्रारंभिक परीक्षा,परीक्षार्थियों के लिए जारी किए गए निर्देश





रायपुर । कल 25 मई को रायपुर जिले में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिनका परीक्षार्थियों को सख्ती से पालन करना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा में केवल काले रंग की बॉल पॉइंट पेन का उपयोग ही मान्य होगा। किसी अन्य रंग की पेन अथवा जेल पेन का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है। परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी—पहली पाली सुबह 9 बजे से और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शुरू होगी। प्रत्येक पाली के लिए निर्धारित समय से कम से कम आधे घंटे पहले परीक्षा केंद्र पहुंचना अनिवार्य होगा, क्योंकि देरी से आने पर किसी भी परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  चाइनीज मांझे से कटा युवक का गला,बाइक चलाते समय हुआ हादसा

परीक्षा केंद्र की 500 मीटर की परिधि में ध्वनि प्रदूषण या किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न करने वाली गतिविधियों पर सख्त प्रतिबंध रहेगा। ऐसा करने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

परीक्षार्थियों को केवल पारदर्शी पानी की बोतल (बिना स्टिकर), ई-एडमिट कार्ड, फॉर्म में दर्शाया गया पहचान पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, काली बॉल पेन और एडमिट कार्ड में स्वीकृत अन्य सामग्री ही परीक्षा हॉल में ले जाने की अनुमति होगी। मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, आईटी गैजेट्स, पर्स, बैग, डिजिटल घड़ी आदि पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे।

ई-एडमिट कार्ड की केवल प्रिंटेड प्रति मान्य होगी। मोबाइल स्क्रीन पर दिखाया गया कार्ड मान्य नहीं होगा। परीक्षा के दौरान पेपर-1 और पेपर-2 के बीच परीक्षार्थियों को परिसर में ही रुकना होगा। साथ ही, एक समय में केवल दो परीक्षार्थियों को वाशरूम जाने की अनुमति दी जाएगी, और अंतिम 30 मिनट के दौरान किसी को भी बाहर नहीं जाने दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें  Video:जनता की किया आभार व्यक्त, कहा-मंदिरहसौद का करूंगा विकास,दूंगा नया आयाम:गोपाल चतुर्वेदी

प्रत्येक परीक्षा केंद्र में कम से कम पांच पुलिसकर्मी, मेटल डिटेक्टर, जैमर और फ्रिस्किंग की व्यवस्था परीक्षा के एक दिन पूर्व ही सुनिश्चित कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास यातायात नियंत्रण के लिए ट्रैफिक पुलिस तैनात की जाएगी। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र के लिए समय से पहले निकलें, जिससे किसी प्रकार की असुविधा न हो।

दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए विशेष सहायता केंद्र बनाए गए हैं, जहां उन्हें आवश्यक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी।

परीक्षा समाप्त होने के बाद उत्तर पुस्तिकाओं को संकलित करने और परिणाम घोषित करने की प्रक्रिया भी प्रशासन द्वारा नियंत्रित की जाएगी। संभावित समय-सीमा जल्द ही घोषित की जाएगी।

ये भी पढ़ें  उत्तर विधानसभा में विकास की नई रफ़्तार, विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया 2.90 करोड़ की BT रोड का भूमिपूजन

रायपुर जिले के कुल 28 परीक्षा केंद्रों में यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिनकी सूची जिला प्रशासन द्वारा पूर्व में जारी की जा चुकी है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु लगातार पेट्रोलिंग एवं निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी प्रकार की अवांछनीय स्थिति उत्पन्न न हो।

जिला प्रशासन ने परीक्षार्थियों से अनुरोध किया है कि वे निर्धारित निर्देशों का पालन करें और समय से परीक्षा केंद्र पहुंचकर शांतिपूर्वक एवं अनुशासित ढंग से परीक्षा में सम्मिलित हों।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button