इन 6 बर्थडेट्स वालों का आज जागेगा भाग्य, पढ़ें 12 जनवरी का अंकज्योतिष भविष्यफल
मूलांक 1 से 9 का जानिए कैसा रहेगा आज का दिन ।

आज 12 जनवरी 2026 है। 12 का संयुक्त अंक 02 मन तथा धर्म व 01 भक्ति व ज्ञान का प्रतीक है। यह सन्युक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह सफलता का सन्युक्त अंक है।
अंक 02 चन्द्रमा व 01 सूर्य का संयुक्त प्रभाव रहेगा। यह एकल अंक 03 के जैसा कार्य करेगा।03 का स्वामीग्रह गुरु है। आज 12-01-2026 का भाग्यांक 05 रहेगा, जिसका स्वामी बुध है। गुरु, सूर्य व चन्द्रमा मित्र ग्रह हैं। सूर्य व शनि मित्र नहीं है। अंक 03 के मित्र अंक 01, 02 तथा 09 हैं। अपने जन्मांक के अनुसार आप आज अपना अंकफल देखें।
12 जनवरी 2026 का अंकफल-
जन्मांक 01
- शुभ अंक- 02 व 09
- जाँब व व्यवसाय- जाँब में नामांक 01 व 03 की हेल्प से प्रगति होगी। सूर्य अंकस्वामी व बुध भाग्यस्वामी है। सूर्य व गुरु आपको जाँब में प्रोमोशन दे सकता है।
- स्वास्थ्य- चन्द्रमा कफ जनित रोग से परेशानी दे सकता है।
- आज का उपाय – कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान करें।
- शुभ रंग- लाल व हरा।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 02
- शुभ अंक- 01 व 03
- जाँब व व्यवसाय- चन्द्रमा ,मित्र ग्रह गुरु व मङ्गल का प्रभाव रहेगा।जाँब में कार्यों के दबाव को लेकर परेशानी रह सकती है। नामांक 02 व 03 का व्यक्ति व्यवसाय में लाभ दे सकता है।
- स्वास्थ्य- आज आपकी हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
- आज का उपाय -तिल व चावल का दान करें।
- शुभ रंग- हरा व बैगनी।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 03
- शुभ अंक- 04 व 07
- जाँब व व्यवसाय- गुरु अंक व बुध भाग्य स्वामी है। गुरु व मित्र ग्रह चन्द्रमा जाँब में प्रोमोशन दे सकते हैं। दिनांक स्वामी गुरु व मित्र मङ्गल के सपोर्ट से व्यवसाय में भी उन्नति है।
- स्वास्थ्य- सूर्य व गुरु स्वास्थ्य बेहतर करेंगे।
- आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
- शुभ रंग- हरा व बैगनी।
- भाग्य प्रतिशत- 75%
जन्मांक 04
- शुभ अंक-05 व 06
- जाँब व व्यवसाय- भाग्यांक 05 एजुकेशन, आईटी, बैंकिंग व मीडिया फील्ड में जाँब करने वाले जातकों को आशातीत सफलता देगा। व्यवसाय में नामांक 04 व 08 से शुभ लाभ है।
- स्वास्थ्य-स्वास्थ्य ठीक रहना चाहिए।
- आज का उपाय-श्री सूक्त का पाठ करें।
- शुभ रंग-नारंगी व लाल।
- भाग्य प्रतिशत-60%
जन्मांक 05
- शुभ अंक-03 व 05
- जाँब व व्यवसाय-भाग्यस्वामी बुध व आज का अंक स्वामी गुरु है। इस अंक का स्वामी बुध व मित्र ग्रह शुक्र का सहयोग हैं।जाँब में अंक 01 व 03 से लाभ मिलेगा। जाँब में प्रोमोशन के संकेत हैं। बिजनेस में किसी रुके कार्य के प्रगति की संभावना है।
- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय-उड़द का दान करें।
- शुभ रंग-हरा व नीला।
- भाग्य प्रतिशत-70%
जन्मांक 06
- शुभ अंक- 05 व 06
- जाँब व व्यवसाय- व्यवसाय में अंक स्वामी शुक्र व भाग्यस्वामी बुध का सपोर्ट है।आज सफलता का दिन है। जाँब में नामांक 08 के उच्चाधिकारियों
- का सहयोग मिलेगा।
- स्वास्थ्य- लीवर के मरीज सावधानी बरतें।
- आज का उपाय- मूंग का दान करें।
- शुभ रंग- हरा व बैगनी।
- भाग्य प्रतिशत- 75%
जन्मांक 07
- शुभ अंक- 06 व 07
- जाँब व व्यवसाय- जाँब में अपने परफार्मेंस से आप खुश रहेंगे। व्यवसाय में प्रगति है।अंक 09 का सहयोग मिलेगा।
- स्वास्थ्य- नेत्र के रोगी सावधानी बरतें।
- आज का उपाय- सूर्योपासना करें।
- शुभ रंग- लाल व पीला।
- भाग्य प्रतिशत- 60%
जन्मांक 08
- शुभ अंक- 04 व 05
- जाँब व व्यवसाय- आज के दिन अंक स्वामी शनि व भाग्यस्वामी बुध का सपोर्ट रहेगा। जाँब में प्रोमोशन की तरफ प्रयास का समय है। चन्द्रमा व गुरु बहुत जल्द व्यवसाय में बड़ी सफलता दे सकते हैं ।
- स्वास्थ्य- स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा।
- आज का उपाय- सुंदरकांड का पाठ करें।
- शुभ रंग- लाल व नारंगी।
- भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 09
- शुभ अंक- 01 व 02
- जाँब व व्यवसाय- आज का भाग्यस्वामी बुध व इस अंक का स्वामी मंगल व मित्र ग्रह गुरु व्यवसाय में लाभ देगा। जाँब में नामांक 02 व 03 के उच्चधिकारियों के हेल्पफुल व्यवहार को लेकर खुश रहेंगे।
- स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए।
- आज का उपाय- कम्बल का दान करें।
- शुभ रंग- पीला व सफेद।
- भाग्य प्रतिशत- 70%



