Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

रायपुर पुलिस की ‘End-to-End’ कार्रवाई: केनाल रोड पर घेराबंदी कर पकड़े गए गांजा तस्कर, 32 लाख का माल जप्त

बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही पुलिस, नेटवर्क के मास्टरमाइंड की तलाश तेज।



​रायपुर । राजधानी में नशे के काले कारोबार के खिलाफ रायपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी सफलता हासिल की है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट (ACCU) और थाना सिविल लाइन पुलिस की संयुक्त टीम ने केनाल रोड पर घेराबंदी कर एक कार से भारी मात्रा में गांजा तस्करी कर रहे दो तस्करों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 50.94 किलोग्राम गांजा, 2 लाख रुपये नगद और तस्करी में प्रयुक्त टोयोटा कार बरामद की है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 32.67 लाख रुपये आंकी गई है।

​पुलिस के अनुसार, 14 फरवरी 2026 को मुखबिर से सूचना मिली थी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के केनाल रोड स्थित दुर्गा मंच के पास एक लग्जरी कार (MH 01 BU 9616) में दो संदिग्ध व्यक्ति भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (क्राइम) स्मृतिक राजनाला एवं पुलिस उपायुक्त (सेंट्रल जोन) उमेश प्रसाद गुप्ता ने तत्काल टीम को कार्रवाई के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें  कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने किया राज्य स्तरीय फल, फूल, सब्जी प्रदर्शनी का पोस्टर विमोचन,गांधी नेहरू उद्यान में 9 से 11 जनवरी 2026 तक होगा भव्य आयोजन

​संयुक्त टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी, जहाँ वाहन में सवार हृषिकेश उर्फ ऋषि सरोज (धमतरी) और हिमांशु दामले (मोहला-मानपुर) को हिरासत में लिया गया। कार की तलाशी लेने पर पैकेटों में भरा 50 किलो से अधिक गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने न केवल नशीला पदार्थ, बल्कि आरोपियों के पास से 2 मोबाइल फोन और नगदी भी जप्त की है।

​रायपुर पुलिस केवल इन गिरफ्तारियों तक सीमित नहीं है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि पूछताछ में फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेजेस (कहाँ से लाए और कहाँ बेचना था) के आधार पर नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की शिनाख्त की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाने में अपराध क्रमांक 88/26, धारा 20(सी) और 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें  आरंग में ब्लाइंड मर्डर केस क्रैक, ढाबा मिस्त्री ने की थी अज्ञात व्यक्ति की हत्या; आलाजरब जब्त

इस वर्ष अब तक ACCU की टीम ने गांजा तस्करी के 12 प्रकरणों में 27 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अब तक कुल 125 किलो से अधिक गांजा और लगभग 75 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की जा चुकी है।

​गिरफ्तार आरोपी:

  1. ​हृषिकेश उर्फ ऋषि सरोज (28 वर्ष), निवासी: धमतरी।
  2. ​हिमांशु दामले (31 वर्ष), निवासी: अम्बागढ़ चौकी, मोहला मानपुर।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button