Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

भीषण सड़क हादसा:ट्रक और यात्री बस में जोरदार।भिड़ंत,बस में सवार दर्जन भर से ज्यादा यात्री घायल









छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ में आज सुबह ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया जा रहा है कि बस यात्रियों को लेकर केरा से जांजगीर की ओर जा रही थी।

जानकारी के अनुसार, शुक्ला ट्रेवल्स की बस आज सुबह यात्रियों को लेकर केरा से जांजगीर जा रही थी। बस में 60 से 70 लोग सवार थे ।

इसी बीच राछाभाटा के पास शुक्ला बस और ट्रक के बीच टक्कर हुई। घटना से यात्रीयों में हड़कंप मच गया है। इस हादसे में बस में सवार दर्जनभर यात्री घायल हो गए हैं। घटना नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।

ये भी पढ़ें  रायपुर में BJP-कांग्रेस कार्यकर्ता भिड़े: राजीव भवन के बाहर भारी उपद्रव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले और चलाया वाटर कैनन

ट्रक चालक मौके से फरार

जानकारी के लिए बता दें, कि स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल प्राथमिक उपचार के लिए नवागढ़ सीएससी सेंटर रेफर किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक ने बस को जोरदार ठोकर मारी, जिससे ट्रक अनियंत्रित होकर दूर जाकर पलट गया। ठोकर के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और जांच शुरू कर दी है।हादसे का मुख्य कारण ट्रक की तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद ट्रक ड्राइवर की तलाश जारी है।

मामले की तहकीकात में जुटी में पुलिस

ये भी पढ़ें  मजदूरी कर बेटी को पढ़ाया,BSC कर एम्स अस्पताल में चयनित होकर बनी नर्सिंग ऑफिसर

घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। नवागढ़ पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद की और ट्रक व बस को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। राछा भांठा चौक पर बार-बार हो रही दुर्घटनाओं ने यातायात व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग चौक पर यातायात सुधार और गति नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button