AdministrationBig BreakingChhattisgarhFeatured
Trending

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 25 डॉक्टरों के तबादले और कई जिलों में बदले CMHO

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने 25 चिकित्सा अधिकारियों का ट्रांसफर किया है, जिसमें धमतरी, महासमुंद, सरगुजा और सुकमा समेत कई जिलों के CMHO और सिविल सर्जन बदले गए।



रायपुर, 17 सितंबर 2026। राज्य शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 25 चिकित्सा अधिकारियों तथा विशेषज्ञों के तबादला आदेश जारी किए हैं।

मंत्रालय से जारी इस अधिकृत सूची के तहत प्रदेश के प्रमुख जिलों में पदस्थ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों (CMHO) तथा सिविल सर्जनों की पदस्थापना में बदलाव किया गया है। इस आदेश के तहत महासमुंद में पदस्थ वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी एवं प्रभारी CMHO डॉ. आई. नागेश्वर राव को स्थानांतरित कर राज्य स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान रायपुर में उप संचालक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

वहीं सुकमा के प्रभारी CMHO डॉ. रामकेश्वर सिंह कुशवाहा को महासमुंद का नया प्रभारी CMHO नियुक्त किया गया है। दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में कार्यरत डॉ. भुवन विजय कुर्रे को पदोन्नत करते हुए सुकमा जिले का प्रभारी CMHO बनाया गया है।

प्रादेशिक बदलावों की इस कड़ी में धमतरी जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार टोंडर को अब धमतरी का प्रभारी CMHO नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें  झीरम घाटी नक्सली हमला: 13 साल बाद अदालत में सुनवाई पूरी, फैसला सुरक्षित, 31 अगस्त को आ सकता है निर्णय

धमतरी के निवर्तमान प्रभारी CMHO डॉ. यू. एल. कौशिक का स्थानांतरण कर उन्हें जिला चिकित्सालय मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक के पद पर भेजा गया है।

इसके साथ ही डॉ. आदित्य सिन्हा को धमतरी जिला अस्पताल में प्रभारी सिविल सर्जन की जिम्मेदारी मिली है। बेमेतरा में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खंडसरा के डॉक्टर शरद कोहाड़े को पदोन्नत कर जिले का नया प्रभारी CMHO बनाया गया है।

खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय सरगुजा से स्थानांतरित होकर आए डॉ. अनिल कुमार शुक्ला को प्रभारी CMHO की कमान दी गई है, जबकि वहां पदस्थ रहे डॉ. आशीष शर्मा को खैरागढ़ जिला अस्पताल का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें  Aaj Ka Panchang 12 August 2026: हरियाली अमावस्या पर साल का आखिरी खग्रास सूर्य ग्रहण, जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और चौघड़िया का पूरा हिसाब

सरगुजा संभाग के भीतर भी व्यापक प्रशासनिक बदलाव देखने को मिले हैं। सूरजपुर के प्रभारी CMHO डॉ. कपिल देव पैंकरा को सरगुजा संभाग का नया संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं बनाया गया है।

कोरिया में कार्यरत डॉ. प्रशांत सिंह को स्थानांतरित कर सूरजपुर का प्रभारी CMHO और बैकुंठपुर जिला अस्पताल के डॉ. बलवंत सिंह को कोरिया जिले का प्रभारी CMHO पदस्थ किया गया है। सूरजपुर विश्रामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. जगसाय सिंह सरुता को सरगुजा जिले का नया प्रभारी CMHO बनाया गया है, जबकि सरगुजा से हटाए गए डॉ. प्रेम सिंह मार्को को कोरिया जिले के सोनहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थानांतरित कर दिया गया है।

बिलासपुर संभाग में मुंगेली की प्रभारी CMHO एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शीला साहा को जिला चिकित्सालय बिलासपुर भेजा गया है। बिलासपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदीकला में पदस्थ डॉ. श्रीकेश गुप्ता को मुंगेली का प्रभारी CMHO तथा कबीरधाम के डॉ. राकेश कुमार को मुंगेली जिला अस्पताल का प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है।

यह भी पढ़ें  रायपुर में व्हाट्सएप APK फाइल डाउनलोड होते ही कारोबारी के खातों से 4.15 लाख रुपये पार

बलरामपुर जिला अस्पताल के प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. शशांक गुप्ता को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर भेजा गया है और राजपुर के डॉ. रामप्रसाद तिर्की को बलरामपुर जिला अस्पताल का प्रभारी सिविल सर्जन नियुक्त किया गया है।

बिलासपुर के सेंदरी स्थित राज्य मानसिक चिकित्सालय के प्रभारी अधीक्षक डॉ. जमुना प्रसाद आर्य का तबादला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) स्थित मानसिक चिकित्सालय में किया गया है, वहीं बिल्हा सीएचसी के डॉ. रक्षित जोगी को सेंदरी मानसिक चिकित्सालय का नया प्रभारी अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

दंतेवाड़ा और चिरमिरी जिला अस्पतालों के अधीक्षकों के दायित्वों में भी अदला-बदली करते हुए डॉ. अभय सिंह तोमर को चिरमिरी और डॉ. प्रियंका सक्सेना को दंतेवाड़ा का प्रभारी सिविल सर्जन बनाया गया है। आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button