Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

तिरंगा यात्रा में उमड़ा जन सैलाब, विधायक पुरंदर मिश्रा बोले- ‘राष्ट्र की एकता ही असली ताकत’









रायपुर । राजधानी रायपुर में बुधवार को निकली विशाल तिरंगा यात्रा में हजारों नागरिकों की भागीदारी ने देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश प्रखर रूप से स्थापित किया। विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा कि जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है, तब समूचा देश एकजुट होकर खड़ा होता है। उन्होंने विश्वास जताया कि भारत की सेना और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र पूरी मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

विधायक मिश्रा ने भारतीय सेना द्वारा संचालित ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को देश की सैन्य शक्ति, शौर्य और साहस का प्रतीक बताया। यह महज एक सैन्य अभियान नहीं, बल्कि भारत के आत्मसम्मान और हमारी वीर माताओं-बहनों की शहादत को समर्पित श्रद्धांजलि है। उन्होंने कहा कि आज का भारत किसी भी दुस्साहस का सशक्त उत्तर देने में सक्षम है—अब हमें झुकने की आवश्यकता नहीं, बल्कि हमारे पराक्रम का परचम विश्वभर में लहरा रहा है।

ये भी पढ़ें  26 जनवरी 2025:गणतंत्र दिवस के अवसर पर सुगम मार्ग व्यवस्था, यातायात पुलिस ने तैयार किया रोड मैप प्लान

तिरंगा यात्रा तेलीबांधा मरीन ड्राइव से आरंभ होकर नगर घड़ी चौक तक पहुँची। इस गौरवमयी यात्रा में सभी धर्मों, जातियों, वर्गों और समुदायों के लोगों ने पूरे उत्साह और गर्व के साथ सहभागिता की। शहर ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’ और ‘जय हिंद’ के गगनभेदी नारों से गूंज उठा।

इस महत्त्वपूर्ण अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, महापौर मीनल चौबे, विधायकों, जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों, तथा हज़ारों महिला-पुरुषों एवं युवाओं की सहभागिता रही।

ये भी पढ़ें  ​छत्तीसगढ़ में मानसून का 'मिश्रित मिजाज': सारंगढ़-बिलाईगढ़ में रिकॉर्ड तोड़ वर्षा, सुकमा-सरगुजा में अब भी अच्छी झड़ी का इंतजार

विधायक मिश्रा ने स्पष्ट किया कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ फिलहाल स्थगित हुआ है, समाप्त नहीं। उन्होंने नागरिकों को अफवाहों से सतर्क रहने की अपील की और भारतीय सेना व नेतृत्व पर पूर्ण विश्वास बनाए रखने का आग्रह किया। साथ ही, उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय सुरक्षा केवल किसी एक सरकार या संगठन की ज़िम्मेदारी नहीं, बल्कि 140 करोड़ भारतीयों की साझा जिम्मेदारी है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button