Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

सिर पर हथौड़ी मारकर पत्नी की हत्या,अंडर-कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग में मलबे के नीचे मिली लाश









रायपुर । सिर पर हथौड़ा मारकर पत्नी की हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने लाश को एक अंडर कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग के नीचे मलबे में दबा दिया था। वारदात के बाद करीब 2 महीने से वो लगातार फरार चल रहा था। आरोपी ने अपना जुर्म भी कबूल कर लिया है। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के मामले में उसे जेल भेजा है।

पुलिस को इस बात की शिकायत निर्माणाधीन बिल्डिंग के मैनेजर विजय तिवारी ने दी थी कि नवनिर्माधीन कॉम्प्लेक्स की दीवार के पास महिला का बाल का गुच्छा पड़ा है और दीवार किनारे से बदबू आ रही है।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ में छत्तीसगढ़ के मंत्री-सांसद लगाएंगे डुबकी,विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह ने लिखा पत्र

हुई थी लव मैरिज

आरोपी रामेश्वर दीवान पिथौरा महासमुंद का रहने वाला है। उसने पूछताछ में बताया कि, उसकी पत्नी सुनीता ध्रुव(25) के साथ लव मैरिज हुई थी। 31 अक्टूबर को उसकी अपनी पत्नी के साथ मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद उसने गुस्से में लोहे के हथौड़े से सिर पर वार कर जान ले ली। फिर लाश को मलबे के नीचे दबा कर फरार हो गया।

जानिए पूरा मामला

राजेंद्र नगर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, 9 नवंबर की रात सात 7 बजे के करीब पुलिस को सूचना मिली कि एक बिल्डिंग के अंदर से तेज बदबू आ रही है। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो वहीं पास में एक इंसानी खोपड़ी पड़ी हुई थी। आसपास कुत्ते घूम रहे थे। लोगों ने बताया कि कुत्तों ने खोपड़ी को बाल के सहारे सड़क पर लाया था।

ये भी पढ़ें  8 सालों तक जीएसटी के नाम पर जनता को लूटा अब, एहसान जता रहे : दीपक बैज

अंदर मलबे में दबी मिली लाश

पुलिस जब बिल्डिंग के अंदर घुसी। तो भीतर ढेर सारा मलबा पड़ा हुआ था और तेज बदबू आ रही थी। मलबा को हटाकर देखा गया तो अंदर एक लड़की की लाश पड़ी थी जो अर्धनग्न हालत में थी। जिसके बाद पुलिस ने फौरन मेडिकल टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया।

जानवरों ने बॉडी को नोंचा

मौके में लाश के शरीर का ऊपर सिर का हिस्सा अलग हो चुका था। इसके अलावा पैरों के हिस्से भी जानवरों ने नोंच लिए थे। लाश का चेहरा नहीं होने की वजह से पुलिस को युवती की पहचान में काफी वक्त लगा। हालांकि कद-काठी और कपड़ों के आधार पर पुलिस ने परिजनों का पता लगा लिया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button