Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने पहलगाम आतंकी हमले में शाहिद हुए शहीदों को दी श्रद्धांजलि, निकाला केंडिल मार्च





रायपुर/बसना । पिछले दिनों पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए सैलानियों को लेकर पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल बढ़ता ही जा रहा है।बसना विधायक डॉ संपत अग्रवाल के साथ पिथौरा श्रेत्र के भाजपा समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ आमजन ने राधिका होटल से शहीद स्मारक तक केंडिल मार्च निकाला।

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि 

शहीद स्मारक पर पहुंचने के बाद विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए 26 शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और पहलगाम में सैलानियों की बर्बरतापूर्ण मौत पर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा।

ये भी पढ़ें  साय सरकार की लापरवाही से कन्हैरा मे 50 से अधिक गायों की मौत: दीपक बैज

देश को धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जा सकता: डॉ संपत अग्रवाल 

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने पहलगाम में धर्म के आधार पर की गई हिंसा की निंदा करते हुए कहा कि निहत्थे देशवासियों पर किया गया यह हमला कायरतापूर्ण है। देश की अस्मिता से खेलने वालों को जड़ से नेस्तनाबूद करना होगा। देश का हर बच्चा, हर नागरिक सरकार के साथ खड़ा है। ऐसे घिनौने कृत्य करने वालों को कड़ा सबक मिलना चाहिए।देश को धर्म के आधार पर बांटने का प्रयास स्वीकार नहीं किया जा सकता।

भारत और भारतवासी न कभी आतंकवाद के सामने झुके हैं, न कभी झुकेंगे

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि “भारत और भारतवासी न कभी आतंकवाद के सामने झुके हैं, न कभी झुकेंगे। यह घटना बेहद शर्मनाक और दर्दनाक है। मृतकों को धर्म पूछकर गोली मारी गई, जो मानवता पर धब्बा है। भारत सरकार इस पर तेजी से कार्रवाई कर रही है और आतंकियों को करारा जवाब मिलेगा।” उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक स्तर पर चल रहे प्रयासों की भी सराहना की है।

ये भी पढ़ें  नगरीय निकाय चुनाव 2025: डिप्‍टी सीएम अरुण साव ने कतार में खड़े होकर किया वोट, रायपुर समेत कई जगहों पर EVM खराब

इस अवसर पर विधायक डॉ संपत अग्रवाल के साथ बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता,सरपंच, पंच ,युवक-युवतियों और आम नागरिकों ने हिस्सा लिया। सभी लोग हाथों में जलती मोमबत्तियां लिए आतंकवाद के खिलाफ आवाज उठाते दिखाई दिए।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button