ChhattisgarhPolitics

भाजपा के कार्यकाल की बातें करने वाले कांग्रेस नेता ढेबर के कार्यकाल की बातें क्यों नहीं कर रहे : संदीप शर्मा



रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप शर्मा ने कहा है कि रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में गुटबाजी से उपजी कांग्रेस की अंदरूनी कलह सतह पर आ गई है। एक तरफ कांग्रेस के अनेक नेता जहाँ खुद चुनावी गतिविधियों से दूर हो चले हैं, वहीं दूसरी तरफ पार्टी के बड़े नेताओं ने उन चेहरों को कांग्रेस की चुनावी रणनीतियों से दूर कर रखा है, जिनका कार्यकाल भ्रष्टाचार के आरोपों से दागदार रहा है।

“ढेबर के कार्यकाल में नगर निगम बना भ्रष्टाचार का केंद्र”

शर्मा ने रायपुर दक्षिण के चुनावी मैदान से महापौर एजाज ढेबर की गैर मौजूदगी को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि कभी ढेबर के लिए कशीदे पढ़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा अब उनका नाम तक लेने से परहेज कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें  पाकिस्तान-पंजाब ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़: 9 आरोपी गिरफ्तार, करोड़ों की ट्रांजैक्शन का खुलासा

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने कहा कि रायपुर नगर निगम की सत्ता में पिछले 15 वर्षों से कांग्रेस काबिज है। जिनमें से पिछले पाँच सालों में प्रदेश की सरकार भी कांग्रेस की रही। अपने डेढ़ दशकों के कार्यकाल में कांग्रेस के महापौरों ने शहर के विकास के नाम पर न तो एक ईँट रखी और न ही जनसमस्याओं के निराकरण की कोई ठोस पहल की। पूरे डेढ़ दशकों से नगर निगम में कांग्रेस ने केवल और केवल भ्रष्टाचार करने का काम किया।

“भाजपा के कार्यकाल की बातें, लेकिन ढेबर के कार्यकाल पर चुप्पी”

शर्मा ने सवाल किया कि नगर निगम में भाजपा के बीते कार्यकाल की बातें करने वाले कांग्रेस नेता अपनी पत्रकार वार्ता में ढेबर के मौजूदा कार्यकाल की बातें क्यों नहीं कर रहे हैं? पिछले पाँच सालों में महापौर ढेबर ने नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बनाकर रख दिया था। शहर की जनता से किए गए एक भी वादे को पूरा करने के बजाय कांग्रेस के लोगों ने घपलों-घोटालों पर अपना पूरा ध्यान केंद्रित रखा।

यह भी पढ़ें  त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025:सीएम साय ने मतदाताओं से की वोट अपील,मोदी गारंटी के वादों के समुचित लाभ हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को दें वोट

ढेबर के कार्यकाल में ही यूनीपोल घोटाला करके कांग्रेस ने नगर निगम को आर्थिक चोट पहुँचाई। स्मार्ट सिटी फंड की राशि का खुलकर दुरुपयोग किया गया। बहुत सारा टेंडर घोटाला हुआ है। बिना टेंडर के काम करवाए गए।

चुनावी अभियान से दूर क्यों हैं महापौर ढेबर?

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता शर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि यही कारण है कि ढेबर को इस पूरे चुनावी संग्राम में हाशिए पर धकेल दिया गया है। ढेबर न तो प्रचार में जा रहे हैं, और न ही कांग्रेस की चुनावी गतिविधियों व कार्यक्रमों में कहीं नजर आ रहे हैं। इधर, कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने इस पूरे चुनावी अभियान में भूलकर भी ढेबर का नाम तक नहीं लेकर यह रेकांकित कर दिया है कि कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है।

यह भी पढ़ें  कलेक्टर परिसर के 100 मीटर की परिधि में धरना प्रदर्शन प्रतिबंधित,कलेक्टर ने किया आदेश जारी

“कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है”

शर्मा ने कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस में आंतरिक गुटबाजी इस हद तक पहुँच चुकी है कि पार्टी के ही नेता एक-दूसरे से दूरी बनाए हुए हैं। उन्होंने सवाल किया कि आखिर कांग्रेस प्रत्याशी अपने ही महापौर का नाम लेने से क्यों कतरा रहे हैं और क्या यह कांग्रेस की अंदरूनी कलह का संकेत नहीं है?

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button