ChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

गृह मंत्री बढ़ते अपराधों से ध्यान हटाने घुसपैठियों का राग अलाप रहे:दीपक बैज





रायपुर । राज्य में घुसपैठियों के बसने के गृह मंत्री विजय शर्मा के बयान पर सवाल खड़ा करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि राज्य की कानून व्यवस्था को संभाल नहीं पा रहे।गृह मंत्री बढ़ते अपराधों से जनता का ध्यान हटाने घुसपैठियों का नया राग अलाप रहे है।

प्रदेश में एक साल से भाजपा की सरकार है विजय शर्मा गृह मंत्री है, कितने घुसपैठियों की पहचान उनकी सरकार ने किया है? उनके खिलाफ क्या कार्यवाही किया गया है? उसकी सूची को राज्य सरकार सार्वजनिक करे।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि यदि देश में 11 साल से नरेन्द्र मोदी की सरकार है। यदि भारत के हृदय स्थल छत्तीसगढ़ तक विदेशी घुसपैठिये पहुंच गये है जैसा कि छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री दावा कर रहे है। इसका मतलब मोदी सरकार भारत में विदेशी घुसपैठियों को रोक पाने में विफल साबित हुई है।

ये भी पढ़ें  नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को खुलेआम हत्या की धमकी, लोकतंत्र पर प्रहार : दीपक बैज

इसकी नैतिक जिम्मेदारी लेते हुये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तत्काल इस्तीफा दे। भारत में घुसपैठियों के प्रवेश की बात उनकी ही राज्य सरकार के जिम्मेदार मंत्री स्वीकार कर रहे है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि गृह मंत्री राज्य की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर बात क्यों नहीं करते? राजधानी में लगातार हो रही हत्याओं, बलात्कार, लूट, चोरी, चाकूबाजी की घटनाओं पर बयान क्यों नहीं देते है?

रायपुर शहर में नवंबर माह में 23 से अधिक हत्याएं हुई है। प्रदेश का हर नागरिक डरा हुआ है। महिलायें असुरक्षित है। बलात्कार, सामूहिक बलात्कार की घटनाएं बढ़ गयी है।

ये भी पढ़ें  त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव 2025:सीएम साय ने मतदाताओं से की वोट अपील,मोदी गारंटी के वादों के समुचित लाभ हेतु भाजपा समर्थित प्रत्याशियों को दें वोट

एक ही दिन में राजधानी के विधानसभा के पास आमासिवनी में शराब दुकान के सामने दो-दो हत्याये हुई, पुरानी बस्ती थाने के चंद कदमों की दूरी पर पेट्रोल डालकर एक युवक को जिंदा जला दिया गया, तेलीबांधा में गवाह को धमकाने अपराधियों ने हमला कर दिया, दिनदहाड़े गोलियां चल रही है, गैंगवार हो रहे हैं।

राजधानी रायपुर में चला हत्याओं का, गोलीबारी का खौफनाक मंजर पूरे प्रदेश में फैल चुका है। आम आदमी अपने आपको भयभीत महसूस कर रहा है।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर अपराध का गढ़ बन गया है। सरकार की लापरवाही और पुलिस की नाकामी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ में कोई भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है राजधानी में सरेआम गोलीबारी की पांचवी घटना हुई है।

ये भी पढ़ें  बंटी होरा की महा रैली में उमड़ा जनसैलाब,गूंजा नारा "वार्ड में हो रहा है हल्ला फिर से बोलेगा बंटी होरा का बल्ला"

सरकार की नाकामी और पुलिस की लापरवाही का परिणाम है कि प्रदेश की राजधानी असुरक्षित हो चुकी है। गृह मंत्री जनता का ध्यान भटकाने की राजनीति कर रहे है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button