Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर
Trending

कुकुरबेड़ा ओवरब्रिज के पास गांजा बेचते आरोपी गिरफ्तार, 1 लाख से अधिक का माल जप्त

मुखबिर की सूचना पर सरस्वती नगर पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा, 2.162 किलो गांजा और नगदी बरामद।





रायपुर । राजधानी में नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सरस्वती नगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कुकुरबेड़ा ओवरब्रिज के पास घेराबंदी कर एक शातिर गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से करीब 1 लाख रुपये कीमत का गांजा और बिक्री की नगदी रकम जप्त की गई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस उपायुक्त (पश्चिम क्षेत्र) श्री संदीप कुमार पटेल को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुकुरबेड़ा स्थित ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति अवैध रूप से गांजा लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए डीसीपी वेस्ट ने तत्काल अधीनस्थ अधिकारियों और सरस्वती नगर थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें  छत्‍तीसगढ़ लोक सेवा आयोग भर्ती का नोटिफिकेशन जारी,246 पदों पर निकली वैकेंसी

थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने बिना वक्त गंवाए मुखबिर के बताए स्थान पर दबिश दी। पुलिस को देखकर संदेही ने भागने का प्रयास किया, लेकिन मुस्तैद टीम ने घेराबंदी कर उसे धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम हरीश सेन्द्रे (38 वर्ष) निवासी कुकुरबेड़ा बताया। पुलिस ने जब आरोपी के पास मौजूद बोरी की तलाशी ली, तो उसमें भारी मात्रा में गांजा बरामद हुआ।

पुलिस ने आरोपी हरीश सेन्द्रे के पास से 2.162 किलोग्राम गांजा (कीमत लगभग 1,00,000 रुपये) और बिक्री के नगद 2,000 रुपये बरामद किए हैं। जप्त किए गए कुल मशरूका की कीमत लगभग 1,02,000 रुपये आंकी गई है।

ये भी पढ़ें  मतदान के संवैधानिक अधिकार पर हमला: पूर्व महापौर एजाज ढेबर ने मतदाता सूची में गड़बड़ी को लेकर CEC को घेरा

​सरस्वती नगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 146/26, धारा 20बी नारकोटिक एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी यह खेप कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने वाला था।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

हरीश सेन्द्रे पिता स्व. पवित्रो सेन्द्रे (उम्र 38 वर्ष), निवासी- कुकुरबेड़ा, सामुदायिक भवन के पास, थाना सरस्वती नगर, रायपुर।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button