Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

SEX सी डी कांड:7 साल बाद फिर आया मामला सामने,आज रायपुर कोर्ट में पेश होंगे 6 आरोपी



रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री राजेश मूणत की फर्जी सेक्स सीडी कांड केस में 7 साल बाद आज रायपुर कोर्ट में सुनवाई होगी। CBI ने दूसरे राज्य में सुनवाई का आवेदन सुप्रीम कोर्ट से वापस ले लिया था, जिसके बाद इस मामले में सुनवाई रायपुर में ही होगी।

सेक्स सीडी कांड में कोर्ट ने सभी 6 आरोपियों को आज पेशी में बुलाया है। बता दें कि इस मामले में CBI ने 2018 में चार्ज शीट पेश की थी। लेकिन इस पर आगे कोई सुनवाई नहीं हुई थी। इस मामले में मंत्री राजेश मूणत ने कहा था कि मेरा न्याय जनता कर चुकी है।

सुनवाई पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई थी रोक

यह भी पढ़ें  Video:CM साय ने देशवासियों को उत्कल दिवस की दी शुभकामनाएं, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मधुसूदन दास की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड की सुनवाई दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने CBI ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। CBI का कहना था कि निचली अदालत में चल रहे ट्रायल में गवाहों को धमकाने और झूठे केस में फंसाने की बात कही गई।

CBI ने कोर्ट से मांग की गई कि थी इस केस के दिल्ली या फिर किसी दूसरे राज्य में ट्रांसफर कर देना चाहिए। जिसके बाद याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने निचली अदालत में चल रही सुनवाई पर रोक लगा दी। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर इस सिलसिले में जवाब मांगा था।

यह भी पढ़ें  कांग्रेस भवन में हुआ जमकर हंगामा, टिकिट बंटवारे से कार्यकर्ता नाराज

2017 में सामने आई थी सेक्स सीडी

अक्टूबर 2017 में छत्तीसगढ़ में एक सेक्स सीडी सामने आई थी। इसे कथित रूप से तत्कालीन भाजपा सरकार के लोक निर्माण मंत्री राजेश मूणत का बताया जा रहा था। रायपुर के सिविल लाइन थाने में इसका मुकदमा दर्ज हुआ। बाद में पुलिस दिल्ली से पत्रकार विनोद वर्मा को गिरफ्तार कर लाई थी। कांग्रेस इसे तत्कालीन सरकार की साजिश बताती रही।

सितंबर 2018 में कांग्रेस के तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल को भी गिरफ्तार किया गया था। उन पर साजिश रचने का आरोप था। भूपेश बघेल ने जमानत लेने से इनकार कर दिया। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश भर में भाजपा सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतर गई। इस गिरफ्तारी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नया जोश दिया। नवंबर 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में जीतकर भूपेश बघेल मुख्यमंत्री बने थे।

यह भी पढ़ें  फरवरी में 3 सार्वजनिक अवकाश का ऐलान, जारी हुआ आदेश

मंत्री राजेश मूणत ने मीडिया से चर्चा के दौरान कहा कि अब सीडी कांड की सुनवाई छत्तीसगढ़ में होगी। क्या राजेश मूणत को न्याय मिल पाएगा? इसके जवाब में उन्होंने कहा था मेरा न्याय जनता कर चुकी है और जो दोषी हैं उन्हें सजा मिले। किसी पर उंगली उठाने से पहले यह देख लेना चाहिए कि तीन उंगली अपनी तरफ भी आती है। वे विश्लेषण करते रहें लेकिन ऊपर वाला बैठा है न्याय जरूर मिलेगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button