Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर
Trending

पीएम श्री विद्यालय पहुँचे विधायक पुरन्दर मिश्रा, शिक्षकों से जाना शिक्षा व्यवस्था का हाल

बेहतर शिक्षा और सुदृढ़ व्यवस्थाओं पर जोर, खम्हारडीह विद्यालय का विधायक ने किया निरीक्षण







रायपुर। रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक पुरन्दर मिश्रा ने पीएम श्री शासकीय पूर्व बुनियादी प्राथमिक शाला, खम्हारडीह का निरीक्षण कर विद्यालय की शैक्षणिक एवं आधारभूत व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक ने विद्यालय के शिक्षकों से विस्तारपूर्वक चर्चा करते हुए शिक्षण व्यवस्था, उपलब्ध संसाधनों, अधोसंरचना तथा विद्यालय की आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की। शिक्षकों द्वारा रखे गए सुझावों और मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उन्होंने आवश्यक सुविधाओं के शीघ्र विस्तार एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण का भरोसा दिलाया।

उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल भविष्य निर्माण का माध्यम नहीं, बल्कि सशक्त समाज की आधारशिला है। इसलिए प्रत्येक विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षण वातावरण, पर्याप्त संसाधन और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को विद्यालय की आवश्यकताओं पर संवेदनशीलता के साथ कार्य करने के निर्देश भी दिए । ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध हो सके।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button