ChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

टिकिट घोषणा से पहले एजाज ढेबर ने दाखिल किया नामांकन,बोले-कांग्रेस के 40 से 45 पार्षद जीतेंगे







रायपुर । रायपुर नगर निगम चुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलने वाला है। रायपुर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा से पहले सोमवार को मेयर एजाज ढेबर अपनी नामांकन रैली छोड़कर बाइक से कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर, नामांकन दाखिल किया।

रायपुर नगर निगम चुनाव में इस बार दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलने वाला है। रायपुर नगर निगम के पार्षद प्रत्याशियों की घोषणा से पहले सोमवार को मेयर एजाज ढेबर अपनी नामांकन रैली छोड़कर बाइक से कलेक्टर ऑफिस पहुंचकर, नामांकन दाखिल किया।

ढेबर ने बताया कि कुछ लोगों ने कहा था कि नामांकन का समय 5 बजे तक है, लेकिन असल में 3 बजे तक नामांकन करने का अंतिम समय था। इसीलिए उन्हें भागते हुए बाइक से नामांकन दाखिल करने आना पड़ा।

ये भी पढ़ें  'ऑपरेशन साइबर शील्ड' की बड़ी सफलता: SBI ATM फ्रॉड का अंतरराज्यीय अपराधी पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

ढेबर ने कहा कि जब वे कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी घोषित होंगे, तो वे कल एक और फॉर्म जमा करेंगे। अभी तक कांग्रेस की ओर से आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी का आदेश था कि चुनाव लड़ना है, और चुनाव लड़ने की उनकी खुद की इच्छा नहीं थी, लेकिन पार्टी के आदेश के चलते वे चुनाव लड़ रहे हैं।

भाजपा के पार्षदों के टिकट कटने पर ढेबर ने कहा, बीजेपी के जिन पार्षदों के टिकट कटे हैं, वे सभी जमीनी स्तर पर काम करने वाले लोग थे। भाजपा में टिकट वितरण में कई गड़बड़ियां हुईं, जैसे कि ‘अपने आदमी को टिकट दे दो’ की मानसिकता। इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा और आगामी चुनाव में चौथी बार रायपुर नगर निगम में कांग्रेस का महापौर बनेगा। कांग्रेस पार्टी के पार्षद बड़ी संख्या में जीतकर आएंगे।

ये भी पढ़ें  विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया ‘जोहार जगन्नाथ’ कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन,आध्यात्मिक पहल को दी नई दिशा

ढेबर बोले- रायपुर में कांग्रेस के 40 से 45 पार्षद जीतेंगे

कांग्रेस पार्टी में प्रत्याशियों की सूची में हुई देरी पर उन्होंने कहा, भाजपा ने पहले टिकट जारी कर दिए थे, जबकि कांग्रेस पार्टी विभिन्न समीकरणों को ध्यान में रखते हुए टिकट वितरण कर रही है। इस वजह से सूची आने में देरी हो रही है। रायपुर नगर निगम में कांग्रेस पार्टी 40 से 45 पार्षद जीत कर लाएगी।

ढेबर ने अपनी पत्नी के चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा, अगर पार्टी कहेगी तो मेरी पत्नी भी चुनाव लड़ेंगी, हालांकि वह एक हाउसवाइफ हैं और राजनीति में ज्यादा नहीं रहतीं। अगर पार्टी का फैसला होगा, तो मेरी पत्नी चुनाव लड़ेंगी।

ये भी पढ़ें  रायपुर पुलिस बल के लिए दो दिवसीय मार्गदर्शन सत्र का समापन, 2316 अधिकारी-कर्मचारी हुए शामिल

बतादें कि रायपुर मेयर एजाज ढेबर ने शक्ति प्रदर्शन कर बाजे-गाजे और आतिशबाजी के साथ नामांकन पत्र दाखिल करने पहुंचे। इस दौरान बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौजूद रहे।

दरअसल, एजाज ढेबर मौलाना अब्दुल रउफ वार्ड से पार्षद है। लेकिन उनका वार्ड सामान्य महिला होने के कारण कांग्रेस ने उन्हें भगवती चरण शुक्ल वार्ड से अपना कैंडिडेट बनाया है। कल नामांकन की आखिरी तारीख है। ऐसे में ज्यादातर प्रत्याशी कल अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button