Big BreakingChhattisgarhFeaturedNationalPoliticsरायपुर

जल और खून एक साथ नहीं बहेगा,आतंक के आकाओं को मोदी की खरी खरी: डॉ संपत अग्रवाल









रायपुर/बसना। बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा राष्ट्र के नाम दिए गए संबोधन को ऐतिहासिक और प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत न केवल अपनी संप्रभुता की रक्षा कर रहा है, बल्कि आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी ताकतों के खिलाफ अटल संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। विधायक डॉ अग्रवाल ने कहा आतंक के आकाओं को मोदी जी ने खरी खरी सुना दी ।

डॉ. अग्रवाल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता को भारतीय सुरक्षा नीति की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताते हुए कहा कि यह हर भारतीय को गौरवान्वित करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री के स्पष्ट संदेश की सराहना करते हुए कहा “आज भारत एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी संप्रभुता की रक्षा कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में यह सिद्ध हो चुका है कि आतंकवाद और राष्ट्रविरोधी तत्वों को अब बख्शा नहीं जाएगा। यह संदेश केवल भारत के लिए नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए है—आतंकवाद अब सहन नहीं किया जाएगा, और भारत अपने वीर सैनिकों के साहस को पूरी ताकत से सम्मान देगा।”

ये भी पढ़ें  रायपुर रेंज आरक्षक भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित: 1237 पदों पर सफल अभ्यर्थियों का चयन, 378 महिलाओं ने लहराया परचम

विधायक अग्रवाल ने “जल और खून एक साथ नहीं बहेगा” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश का समर्थन दिया और कहा कि अब समय आ गया है जब राष्ट्र अपनी संप्रभुता की रक्षा के लिए निर्णयक कदम उठाए।

विधायक ने प्रधानमंत्री के “मेड इन इंडिया” रक्षा तकनीक के उल्लेख को आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह प्रमाणित करता है कि भारत किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए पूर्णतः तैयार है।

डॉ. संपत अग्रवाल ने देशवासियों से एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा “यह समय राजनीति से ऊपर उठकर देश की सुरक्षा और संप्रभुता को प्राथमिकता देने का है। हमें प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत को और अधिक सशक्त बनाना है। भारत आज न केवल आतंकवाद के खिलाफ दृढ़ता से खड़ा है, बल्कि पूरी दुनिया को यह संदेश दे रहा है कि हम शांति चाहते हैं, लेकिन आतंकवाद से कभी समझौता नहीं करेंगे।”

ये भी पढ़ें  प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत 25 लाख और निःशुल्क एलपीजी कनेक्शन

विधायक डॉ संपत अग्रवाल ने कहा कि आज, भारत के एयर मार्शल एके भारती ने तुलसीदास जी की यह पंक्ति सुनाई: “विनय न मानत जलधि जड़ गए तीन दिन बीति। बोले राम सकोप तब भय बिनु होय न प्रीति। जिसका अर्थ है, “जब समुद्र ने विनय मानने से इनकार कर दिया, तो तीन दिन बीत गए। तब क्रोधित राम ने कहा कि भय के बिना प्रेम नहीं हो सकता।”

विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का संबोधन भारतीय सेना, नागरिकों और सरकार के बीच एक नए विश्वास का निर्माण कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के निर्णायक नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि “यह नया भारत है, जो अपनी संप्रभुता और सम्मान की रक्षा करना जानता है।”

ये भी पढ़ें  पार्षद आकाश तिवारी ने कुबेर राठी के आयोजन को सराहा,कहा-नर सेवा ही नारायण सेवा का जीवंत उदाहरण है

डॉ. अग्रवाल ने देशवासियों से प्रधानमंत्री मोदी के संदेश को आत्मसात करने और राष्ट्रीय सुरक्षा में योगदान देने की अपील की।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button