Big BreakingChhattisgarhCrimeFeatured

हेलिकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा था पत्रकार मुकेश हत्याकांड का दरिंदा,VIP कार से कराई थी दुल्हनिया की विदाई



120 करोड़ रुपये के सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार उजागर करने वाले छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के युवा पत्रकार मुकेश चंद्राकर की बड़ी ही बेरहमी से हत्या कर दी गई है।

मुकेश एक जनवरी से लापता थे। उनका शव सेप्टिक टैंक में मिला है। हत्यारे आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के बाडे़ में बने सैप्टिक टैंक से उनकी लाश निकाली गई।

ठेकेदार के भाई रितेश चंद्राकर, रिश्तेदार दिनेश चंद्राकर और उसके मुंशी रामटेके ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मुकेश पर स्टील रॉड से हमला किया गया था। वारदात के बाद सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी। मामले में सुरेश चंद्राकर को मुख्य आरोपी बनाया गया है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच के लिए 11 सदस्यीय एसआईटी टीम बनाई गई है।

यह भी पढ़ें  नेशनल लोक अदालत 10 मई को,न्यायपालिका के प्रयास से विवादों का त्वरित समाधान

अब बात करते हैं सबूत मिटाने वाले मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर की। पहले वह एसपीओ (स्पेशल पुलिस आफिसर) की नौकरी करता था। इसके बाद वह ठेकेदारी कर अकूत संपत्ति खड़ा कर करोड़पति बन गया। दोनों दलों बीजेपी और कांग्रेस में अपनी पकड़ बनाते हुए ठेकेकारी करता रहा। दोनों दलों के कद्दावर नेताओं के साथ खूब तस्वीरें भी खिंचवाई। दोनों पार्टियों ने भी उसकी खूब आवभगत की। शासन-प्रशासन से करीबी बढ़ाकर अपनी ठेकेदारी से अपने काले साम्राज्य का तेजी से विस्तार किया।

अपना दबदबा बनाने के लिये इस हत्याकांड से पहले प्रदेश के एक प्रतिष्ठित अखबार में फुल पेज का ‘संघर्ष की कहानी’ नाम से विज्ञापन भी प्रकाशित करवाया। ताकि लोगों का ध्यान उसके घृणित पाप पर नहीं बल्कि उसके सामाजिक कार्यों पर बनी रहे। उसने पत्रकार मर्डर मामले को इस विज्ञापन के जरिये सफेद करने की कोशिश की। अब पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में लगातार पतासाजी में लगी हैं। इस दरिंदे ठेकेदार के बारे में सबसे बड़ी और खास बाते ये सामने आई है कि उसने अपनी शादी में हेलिकॉप्टर से बारात लेकर जगदलपुर पहुंचा था, तब वह सोशल मीडिया पर सुखिर्यों में रहा।

यह भी पढ़ें  जिपं सदस्य अन्नू तारक ने भी थामा भाजपा का दामन,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन ने मंत्री वर्मा व विधायकों की मौजूदगी में प्रदान की सदस्यता

इतना ही नहीं अपनी दुल्हनिया को जगदलपुर से बीजापुर बीएमडब्ल्यू कार से विदाई कराकर लाया था। उसके रूतबे के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। पर्दे के पीछे समाज में अपनी छवि बेहतर बनाने के लिये सामाजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेता रहा, ताकि लोगों का ध्यान उसके ऊपर न जाये। लेकिन कहा जाता है न कि लाख कोशिश कर लें सच्चाई छुपती नहीं है। आखिरकार उसके गुनाहों का पर्दाफाश हुआ। पत्रकार मुकेश की हत्या करवाने के बाद अब दबंग ठेकेदार चूहे की तरह बिल में छिप गया है। जिस क्षेत्र में वह दंबगई से रहता था वहां से पुलिस की डर से फरार है। अब पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस को उम्मीद है कि उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

यह भी पढ़ें  कांग्रेस 18 से 21 अप्रैल तक दुर्ग से रायपुर तक करेगी पदयात्रा, मुख्यमंत्री निवास का करेगी घेराव

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button