ChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

इंडिगो फ्लाइट में बम होने की अफवाह मामले में आया नया मोड़,गिरफ्तार आरोपी निकला IB का अधिकारी





रायपुर । नागपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट में बम होने की अफवाह केस में बड़ा खुलासा हुआ है। फ्लाइट को बम से उड़ाने की खबर देने वाला अनिमेष मंडल IB का अधिकारी निकला। डिप्टी सेंट्रल इंटेलीजेंस के पद पर पदस्थ है। रायपुर में स्पेशल कोर्ट नहीं होने की वजह से केस में अब तक सुनवाई नहीं हुई है।

दरअसल, अनिमेष मंडल 14 नवंबर को फ्लाइट से नागपुर से कोलकाता जा रहे थे, तभी उन्हें IB से सूचना मिली थी कि उस फ्लाइट में बम हो सकता है। इसकी जानकारी उन्होंने फ्लाइट के क्रू मेंम्बर को दी थी, जिसके बाद फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिग रायपुर में कराई गई।

ये भी पढ़ें  अंतरिक्ष से अध्यात्म तक: सुधांशु शुक्ला की उपलब्धि पर देश को गर्व, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

सुनवाई नहीं होने के कारण जेल में है आईबी अधिकारी

रायपुर में इस तरह के मामले की सुनवाई स्पेशल कोर्ट में होती है, लेकिन पैरवी करने के लिए कोर्ट नहीं होने के कारण इस मामले की सुनवाई नहीं हो पा रही है। आईबी अधिकारी अनिमेष रायपुर की जेल में बंद है। अनिमेष के वकील फैजल रिजवी ने बताया कि हाइकोर्ट स्पेशल कोर्ट की गठन करेगा, जिसके बाद सुनवाई होगी।

पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी से चूक

अनिमेष मंडल के वकील फैजल रिजवी ने कहा कि इस मामले में पुलिस और एयरपोर्ट अथॉरिटी ने गलती की है। उन्होंने कहा कि जब फ्लाइट ने उड़ान भरी थी, तब अनिमेष मंडल को इनपुट मिला था कि फ्लाइट में बम हो सकता है। सूचना के बाद रायपुर में फ्लाइट की जांच की गई, लेकिन बम नहीं मिला।

ये भी पढ़ें  रायपुर के बहुचर्चित स्काईवॉक का सपना वर्षों बाद होगा पूरा, प्रोजेक्ट को मिली 37.75 करोड़ की मंजूरी

झूठी खबर फैलाने के आरोप में गिरफ्तारी

वकील ने बताया कि मामले में माना थाना पुलिस एक्टिव हुई। झूठी खबर फैलाने और प्लेन को लैंडिंग करवाने के लिए अनिमेष को गिरफ्तार किया गया। अनिमेष मंडल ने बताया कि उसने पुलिस को अपना आईडी कार्ड भी दिखाया था। उसके बाद भी पुलिस ने बिना तफ्तीश किए अरेस्ट करके कोर्ट में पेश कर दिया।

उन्होंने बताया कि जब अनिमेष की पत्नी रायपुर आई तो वो सारी जानकारी, अनिमेष का नियुक्ति पत्र और सैलरी स्लिप लेकर आई। यहां विशेष कोर्ट नहीं होने के कारण कोर्ट में सुनवाई नहीं हो सकी ।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button