Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव, हंगामे के बीच शुरू हुआ मतदान









रायपुर । रायपुर जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए आज मतदान हो रहा है। चुनाव से पहले कलेक्टर परिसर के बाहर भारी हंगामा हुआ। जब ग्रामीणों को परिसर के अंदर जाने से रोका गया। इससे गुस्साए लोग विरोध करने लगे, जिससे मौके पर भारी गहमागहमी देखने को मिली।

बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद 

इससे पहले दो बार यह चुनाव रद्द हो चुका था, लेकिन आज आखिरकार प्रक्रिया शुरू हो गई। सुबह से ही जिला पंचायत कार्यालय के सामने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी, और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।

ये भी पढ़ें  पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का आरोप: किसानों से प्रति कट्टा 1 किलो अतिरिक्त धान की वसूली, एग्रीस्टेक के नाम पर हजारों हेक्टेयर रकबा कटा

भाजपा-कांग्रेस में कांटे की टक्कर

जिले में 8-8 सदस्य भाजपा और कांग्रेस समर्थित हैं, जिससे चुनाव बेहद रोचक हो गया है। कांग्रेस की ओर से वतन चंद्राकर ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया, जबकि भाजपा की ओर से नवीन अग्रवाल ने दावेदारी पेश की। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद, दोपहर 1 बजे मतदान शुरू हुआ।

अध्यक्ष पद के बाद होगा उपाध्यक्ष का चुनाव

अध्यक्ष पद के चुनाव के बाद उपाध्यक्ष पद के लिए भी मतदान की प्रक्रिया शुरू होगी। स्थिति पर प्रशासन की पैनी नजर बनी हुई है और सभी की निगाहें इस चुनावी मुकाबले के नतीजे पर टिकी हैं।

ये भी पढ़ें  आबकारी घोटाले में ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई, 20 से अधिक स्थानों पर छापेमारी

 

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button