Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

मेकाहारा अस्पताल में चोरी की वारदात का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी





रायपुर । मेकाहारा अस्पताल परिसर में चोरी की एक बड़ी घटना का पर्दाफाश करते हुए रायपुर पुलिस की एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट और थाना मौदहापारा की संयुक्त टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों पर मोबाइल फोन और नगद रकम की चोरी का आरोप है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी केवल प्रसाद साहू निवासी डभरा जिला शक्ति, 18 जून को अपने मौसा का इलाज कराने के लिए मेकाहारा अस्पताल रायपुर पहुंचे थे। 20 जून की रात वह अपने परिजनों के साथ अस्पताल के सर्जरी वार्ड के सामने हाल में सो रहे थे। अगले दिन सुबह लगभग 4 बजे उन्होंने पाया कि उनकी बहन का लेडीज़ हैंडबैग गायब है, जिसमें दो मोबाइल फोन और नगदी रखी गई थी।

ये भी पढ़ें  देशभक्तिपूर्ण गीतों के साथ जशपुर के चराईडांड में निकाली गई तिरंगा यात्रा

घटना की रिपोर्ट मौदहापारा थाने में दर्ज कराई गई और धारा 303(2) बी.एन.एस. के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और संदिग्धों की पहचान के लिए मुखबिरों को सक्रिय किया।

जांच के दौरान पुलिस को अहम सुराग मिले और संदेह के आधार पर खम्हारडीह क्षेत्र के दो निवासियों — लोकेश जगत (19) और दाउ कल्याण सिंह छुरा (27) — को हिरासत में लिया गया। साक्ष्यों के आधार पर की गई सख्त पूछताछ में दोनों ने चोरी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें  मिस एंड मास्टर जीनियस का हुआ आयोजन,बच्चे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने जिद्दी बने: टंक राम वर्मा

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर विधिवत कार्रवाई की है। वहीं, एक अन्य आरोपी अब भी फरार है, जिसकी तलाश के लिए लगातार प्रयास जारी हैं।

गिरफ्तार आरोपी

  • लोकेश जगत,पिता राजू जगत, निवासी बी.एस.यू.पी. कॉलोनी, ब्लॉक नं. 03, कचना, थाना खम्हारडीह, रायपुर।
  • दाउ कल्याण सिंह छुरा, पिता स्व. रेचकू छुरा, निवासी बी.एस.यू.पी. कॉलोनी, ब्लॉक नं. 07, कचना, थाना खम्हारडीह, रायपुर।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button