ChhattisgarhFeatured

कलेक्टर के निर्देश पर अवैध धान बिक्री एवं भंडारण पर कार्रवाई,442 क्विंटल धान जब्त



रायपुर । कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिले में अवैध धान की बिक्री एवं भंडारण पर कार्रवाई निरंतर जारी है।जिले में 19 प्रकरणों दर्ज किए गए है। जिसके तहत 442.60 क्विंटल अवैध धान की जब्ती की गई है।

अवैध धान बिक्री एवं भंडारण के मामले में रायपुर जिला में सारागांव खरीदी केंद्र में वीरनारायण देवांगन,गणेश राम साहू, सौरभ ट्रेडर्स,नवापारा में अमित सोनी,पारागांव में संजय यादव,कुर्रा में हरिराम साहू,श्री सांई ट्रेडर्स,श्री माता राजिम ट्रेडर्स, सेम्हरा में सेवक राम साहू, तर्री में तुलाराम किराना स्टोर्स, आरंग में भरत साहू, भोथली में बंधु जनरल स्टोर्स, गुल्लू में दिनेश ट्रेडर्स, तुलसी में सोनू अग्रवाल, तरपोंगी में उमेंद्र वर्मा, मोहंदा में राम कल्याण पटेल, सरारीडीह में रामनांद देवांगन, पलौद में रूपेंद्र साहू, सातपारा में जितेंद्र यादव पर प्रकरण दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें  संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी कर रहे आंदोलन की तैयारी,छग प्रदेश एनएचएम कर्मचारी संघ के बैनर तले बना रहे रणनीति

उल्लेखनीय है कि मंडी द्वारा ऐसे फुटकर व्यापारी जिनके द्वारा निर्धारित क्रय सीमा से अधिक मात्रा में धान क्रय कर भंडारित किया गया है, उन पर भी कार्रवाई की गई है। साथ ही अवैध बिक्री उपार्जन में समर्थन मूल्य एवं बोनस सहित 3100 रूपए प्रति क्विंटल का लाभ प्राप्त करने वालों के खिलाफ कृषि उपज मंडी अधिनियम के उल्लंघन पर मंडी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

इसके अलावा व्यापारियों द्वारा बिना अनुज्ञा पत्र बिना मंडी शुल्क कृषक कल्याण शुल्क जमा किये, परिवहन करते या विक्रय करते पाए जाने वालों पर भी कार्रवाई की गई है। वहीं क्रेता व्यापारियों एवं व्यक्तियों द्वारा निर्धारित विक्रय स्थल के स्थान पर अन्यत्र विक्रय किया जाता है, उन पर भी कार्रवाईयां की जा रही है।

यह भी पढ़ें  रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय मास्टर लीग टी-20 मैच का सेमीफाइनल,यातायात पुलिस ने पार्किंग और मार्ग व्यवस्था के लिए बनाया रूट मैप

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button