Big BreakingFeaturedHistoryInternationalNationalPoliticsReligion

धर्म के नाम पर आतंकवाद करने वाले पाकिस्तान के संस्थापक ‘मुहमम्द अली जिन्ना’ के पूर्वज भी थे हिन्दू ; जानिए ये चौंकाने वाला सच





22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव गहराता जा रहा है और इस समय हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त तकरार है और दोनों देशों के बीच युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं.

इस युद्ध के शुरुआत का कारण था ‘धर्म’, जब धर्म पूछ-पूछकर पहलगाम में 26 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया. पाकिस्तान का जन्म भी धर्म के आधार पर ही हुआ था. पाकिस्तान के कायद-ए-आजम या संस्थापक मुहमम्द अली जिन्ना ने मुस्लिमों के लिए अलग देश की मांग की और भारत का बंटवारा किया गया. लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस जिन्ना के मुसलामनों के लिए यह काम किया, उसकी जड़ें हिन्दू परिवार से जुड़ी थी.

ये भी पढ़ें  अमृतसर में फेल हुआ पाकिस्तान का ड्रोन अटैक,सेना ने जारी किया वीडियो

पाकिस्तान का संस्थापक कहे जाने वाले मुहम्मद अली जिन्ना के पूर्वज हिंदू थे. उनके पिता का नाम जेनाभाई और दादा का नाम प्रेमजीभाई मेघजी ठक्कर था. प्रेमजीभाई मेघजी का मछली का बड़ा व्यापार था और इस कारोबार से उन्होंने अच्छा पैसा कमाया था. लेकिन लोहाना जाति से ताल्लुक रखने के कारण बिरादरी में उनके कारोबार को पसंद नहीं किया जाता था. क्योंकि इस जाति के लोग शाकाहारी थे.

प्रेमजीभाई मेघजी ने कारोबार नहीं छोड़ा. तमाम आलोचनाओं के बाद भी वे जाति और कारोबार में बने रहे. लेकिन उनके बेटे पुंजालाल को पिता का अपमान बर्दाश्त न हुए और उन्होंने गुस्से में अपनी पत्नी और चारों बच्चों का धर्म बदल दिया और मुस्लिम बन गए. लेकिन प्रेमजीभाई मेघजी हिंदू ही बने रहे.

ये भी पढ़ें  भारत ने किया शानदार प्रदर्शन,भारतीय टीम को किरण सिंह देव ने जीत की दी बधाई

इसके बाद जिन्ना गुजरात के काठियावाड़ से कराची चले गए और अपना बिजनेस शुरू किया जोकि बहुत अच्छा चला भी. उनका बिजनेस ऐसा देश-विदेश तक चल गया. इस तरह से नाम-धर्म बदले जिन्ना ने अपनी बेटी की परवरिश भी मुस्लिम धर्म के अनुसार की. जिन्ना ने केवल मुस्लिम धर्म ही नहीं अपनाया बल्कि धर्म के आधार पर पाकिस्तान देश ही बनवा दिया. हालांकि जिन्ना ने पारसी धर्म की लड़की से शादी की थी.

Disclaimer: ऊपर दी गई सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यह बताना जरूरी है कि the4thpillar.live किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button