Big BreakingChhattisgarhPoliticsरायपुर

सिंदूर पार्क : जहां हर पौधा मातृत्व का आशीर्वाद है, और हर सिंदूर शहादत की कहानी कहता है : विधायक पुरंदर मिश्रा

सिंदूर पार्क को मिला गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में स्थान,251 सिंदूर वृक्षों से सजी सवा दो एकड़ भूमि





रायपुर । बसना विकासखंड अंतर्गत ग्राम दुर्गापाली में सिंदूर पार्क लोकार्पण पर्यावरण, मातृत्व सम्मान और शहीदों की स्मृति को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया यह अविस्मरणीय पहल पहल शहीदों के शहादत तथा मां के प्रति अगात प्रेम को दर्शाते हुए उन माताओं-बहनों के लिए समर्पित है जिन्होने 22 अप्रैल 2024 को उस कायराना कृत्य में अपना सिंदूर एवं परिवार खो दिया। रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा की प्रेरक पहल पर स्थापित “सिंदूर पार्क” का लोकार्पण एवं “एक पेड़ मां के नाम” पौधरोपण कार्यक्रम प्रदेष के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने देव वृक्ष रुद्राक्ष का पौधरोपण किया और चरण पादुका योजना के तहत 50 तेंदूपत्ता हितग्राहियों को चरण पादुका प्रदान किया।

ये भी पढ़ें  जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव, हंगामे के बीच शुरू हुआ मतदान

कार्यक्रम की सबसे बड़ी उपलब्धि रही शहीदों की स्मृति में सवा दो एकड़ भूमि पर 251 पौधे लगाने के संकल्प को गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जाना। मौके पर गोल्डन बुक टीम की स्टेड हेड/अधिकृत संवादाता सोनल राजेश शर्मा ने मुख्यमंत्री एवं पूरंदर मिश्रा को प्रमाण पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विधायक पुरंदर मिश्रा और समस्त ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह पहल केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि मातृत्व, बलिदान और पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने पहलगाम हमले में शहीद हुए दिनेश मिरानिया के बलिदान को नमन करते हुए उनकी पत्नी नेहा अग्रवाल और सुपुत्र शौर्य का सम्मान किया। उन्होंने घोषणा की कि दुर्गापाली हाईस्कूल का नाम पं. त्रिलोचन प्रसाद मिश्रा के नाम पर रखा जाएगा तथा देवी माँ मंगला कुंद्रा दाई मंदिर परिसर में 25 लाख रुपये की लागत से सामुदायिक भवन का निर्माण होगा। उन्होंने महाविद्यालय निर्माण की मांग को भी सकारात्मक रूप से स्वीकार किया।

ये भी पढ़ें  तीन बार से अधिक नो पार्किंग कार्यवाही पर वाहनों का परमिट निरस्त,ड्राइवर का लाइसेंस भी होगा निलंबित

विधायक पुरंदर मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि सिंदूर पार्क में लगाया गया प्रत्येक पौधा हमारी माताओं के प्रेम और संस्कार का प्रतीक है। यह हरियाली आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ व सुंदर वातावरण का तोहफा देगी। उन्होंने क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर बढ़ाने पर बल दिया और ग्रामीणों से पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, बसना विधायक संपत अग्रवाल, विधायक चातुरी नंद, संगठन महामंत्री अजय जामवाल, रायपुर नगर निगम महापौर मीनल चौबे, छत्तीसगढ़ बीज निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, महिला आयोग की अध्यक्ष सरला कोसरिया सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  मुख्यमंत्री बता रहे हैं, कि नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन चल रहा, गृह मंत्री इनकार कर रहे हैं मारे गए लोग कौन हैं?:दीपक बैज

रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने अतिथियों का स्वागत परंपरागत ढंग से धान का कटोरा, ओड़िया व्यंजन अरसा, ठेठरी, लिया, खाजा,तिल लड्डू, मूंगफली, कटवा, खुर्मी तथा छत्तीसगढ़ी लुगा, लुगरा, धोती भेंट कर किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button