Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

रायपुर में 11वीं मंजिल से नीचे गिरी युवती,सिर फटने से मौत, आत्महत्या या हत्या







रायपुर । राजधानी में 11वें मंजिल से गिरकर लड़की की मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। इतनी ऊंचाई से गिरने के बाद जमीन पर लड़की का सिर बुरी तरह फट गया और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लड़की ने आत्महत्या की है या फिर उसकी हत्या की गई है।

इस मामले में फिलहाल तेलीबांधा पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल कर रही है। फिलहाल पुलिस युवती की पहचान नहीं कर पाई है। यह पूरा मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है।

पुलिस की पूछताछ में पता चला कि लोगों ने युवती को फोन पर किसी से बात करते हुए बिल्डिंग की सीढ़ियां चढ़ते देखा था। इसके बाद ये हादसा हो गया। यह घटना ऐश्वर्या एम्पायर बी-2 की है।

ये भी पढ़ें  भारतीय रेल की 1600 करोड़ से अधिक की परियोजनाओं को पीएम मोदी ने राष्ट्र को किया समर्पित

वहीं इस घटना के बाद लोगों में आक्रोश हैं। उनका कहना है कि करोड़ों में फ्लैट बेचा जा रहा, लेकिन सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। बार-बार सुरक्षा की मांग करने के बावजूद भी कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के चलते यह हादसा हुआ है।

तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा का कहना है कि घटना ऐश्वर्या अंपायर नाम के सोसाइटी की है। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर देखा की जमीन पर एक लड़की की लाश पड़ी हुई है और उसका सिर फटा हुआ है। सोसाइटी के लोग लड़की को नहीं पहचान रहे हैं।

ये भी पढ़ें  माँ-बेटे की जोड़ी और गांजा की गाथा,पुलिस की एंट्री ने बदल दिया खेल

पुलिस के मुताबिक मृतिका की पहचान आहाना जैन पिता मनोज जैन के रूप में हुई है जो की डी.डी नगर की रहने वाली थी। पुलिस CCTV फुटेज खंगालने में लगी है। हत्या, आत्महत्या या फिर दुर्घटना, अभी क्लियर नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button