AstrologyFeaturedRashifal

25 फरवरी का दिन मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा? पढ़ें अपना भविष्यफल





वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है।

25 फरवरी को मंगलवार है। हिंदू धर्म में मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा-आराधना के लिए समर्पित माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हनुमान जी की पूजा करने से जीवन के सभी दुख-कष्टों से छुटकारा मिलता है। घर में सुख-समृद्धि और खुशियों का वास होता है। आइए जानते हैं, 25 फरवरी 2025 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को बरतनी होगी सावधानी। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष

व्यापार में विस्तार होगा। धन लाभ के नए अवसर मिलेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। ऑफिस में नेटवर्किंग बढ़ेगी। कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। रिश्तों में आपसी समझ और प्रेम बढ़ेगा।

वृषभ

आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। मन शांत रहेगा। घर में धार्मिक कार्यों का आयोजन संभव है। आर्थिक मामलों में होशियारी से फैसले लें। किसी पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। धैर्य बनाए रखें और परिजनों के साथ मौज-मस्ती भरे पलों का आनंद लें।

ये भी पढ़ें  ग्रहों की चाल लाएगी बड़े बदलाव, जानें किन राशियों के लिए खुलेगा तरक्की का द्वार

मिथुन

भावनाओं में उतार-चढ़ाव संभव है। क्रोध से बचें। अपने लक्ष्यों पर फोकस करें। ऑफिस में किसी से वाद-विवाद न करें। खर्चों पर नियंत्रण रखें। रिलेशनशिप की दिक्कतों को बातचीत करे जरिए सुलझाएं। इससे रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा।

कर्क

व्यापार में विस्तार के नए मौके मिलेंगे। ऑफिस में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। आय के नए साधन बनेंगे। किसी अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। भावुकता से बचें और सोच-समझकर कोई फैसला लें।

सिंह

विरोधी एक्टिव रहेंगे। वाद-विवाद से बचें। कानूनी मामलों में विजयी हासिल होगी। कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। समाज में सराहे जाएंगे। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन या अप्रेजल हो सकता है। सिंगल जातकों की किसी दिलचस्प से मुलाकात संभव है।

ये भी पढ़ें  बुधवार को बन रहे हैं शुभ संयोग,11 फरवरी को किन राशियों पर बरसेगी कृपा और किन्हें बरतनी होगी सावधानी?

तुला

पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। लाइफस्टाइल में सुधार आएगा। फैमिली और फ्रेंड्स के साथ मौज-मस्ती भरे पलों को एंजॉय करेंगे। निवेश के नए मौके मिलेंगे। सिंगल जातकों को परफेक्ट लाइफ पार्टनर मिल सकता है।

धनु

मानसिक शांति मिलेगी। अपने काम पर फोकस करें। नए घर या प्रॉपर्टी की खरीदारी संभव है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। अहंकार से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। बिजनेस से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें।

मकर

व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यों में अपार सफलता मिलेगी। ऑफिस में सहकर्मियों का सपोर्ट मिलेगा। भाई-बहनों से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। घर मरम्मत का प्लान बना सकते हैं।

कुम्भ

बेकार के खर्चों पर नियंत्रण रखें। ऑफिस में कार्यों की प्रशंसा होगी। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सिंगल जातकों का शादी-विवाह तय हो सकता है। कुछ कपल्स के रिलेशनशिप को भी पेरेंट्स की अप्रूवल मिल सकता है।

ये भी पढ़ें  20 जनवरी को मेष से लेकर मीन राशि का दिन कैसा रहेगा? पढें राशिफल

कन्या

लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। मन शांत रहेगा। बेकार के खर्चों से बचें। धन बचतके नए मौकों की तलाश करें। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। विद्यार्थियों को परीक्षा में सफल होने के लिए खूब मेहनत करना चाहिए। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।

वृश्चिक

स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रहेगा। क्रोध पर काबू रखें। बेकार के खर्चों पर नियंत्रण रखें। धन बचत पर ध्यान दें। जीवनसाथी से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। इससे रिश्तों में तकरार बढ़ सकती है।

मीन

जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। व्यापार में मुनाफा होगा। रिलेशनशिप में गलतफहमी से बचने के लिए लाइफ पार्टनर से ईमानदारी से बात करें। नौकरी की तलाश करने वालों को नए मौके मिलेंगे। नौकरीपेशा वालों का प्रमोशन या अप्रेजल हो सकता है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button