Big BreakingChhattisgarhPoliticsरायपुर
Trending

गुरुकुल महिला महाविद्यालय में ‘दीक्षारंभ समारोह’: विधायक अनुज शर्मा ने दिया सफलता और संस्कारों का मूलमंत्र,कहा-ज्ञान पहचान दिला सकता है, पर संस्कार महान बनाते हैं

धरसींवा विधायक ने छात्राओं को किया प्रेरित, बोले-समय का सम्मान और निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी।





रायपुर। राजधानी रायपुर स्थित प्रतिष्ठित गुरुकुल महिला महाविद्यालय में सत्र के शुभारंभ पर नवप्रवेशी छात्राओं के स्वागत हेतु भव्य एवं गरिमामय ‘दीक्षारंभ समारोह’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा शामिल हुए।

​समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक अनुज शर्मा द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके पश्चात संस्थान प्रबंधन ने मुख्य अतिथि को शॉल एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आत्मीय अभिनंदन किया।

छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पद्मश्री अनुज शर्मा ने प्रेरक उद्बोधन दिया। उन्होंने गुरुकुल की महत्ता को रेखांकित करते हुए कहा कि ज्ञान मनुष्य को पहचान दिला सकता है, लेकिन उसके संस्कार ही उसे महान बनाते हैं। उन्होंने कहा कि आज के तकनीकी दौर में भी भारतीय मूल्य ही वे मजबूत स्तंभ हैं जो व्यक्ति को हर परिस्थिति में अडिग रखते हैं।

ये भी पढ़ें  Gajanand app से ऑनलाईन कर रहे सट्टा संचालित,3 सटोरिए गिरफ्तार

​छात्र जीवन को जीवन की सबसे मजबूत नींव बताते हुए उन्होंने कहा कि दीक्षारंभ केवल नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत नहीं, बल्कि अपने सपनों को दिशा और आकार देने का एक पवित्र संकल्प है। आज की युवा पीढ़ी जो अध्ययन करेगी, वही कल प्रदेश और देश का भविष्य तय करेगी।

छात्राओं में उत्साह भरते हुए विधायक शर्मा ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। निरंतर प्रयास, अनुशासन और सकारात्मक सोच ही जीवन में आगे ले जाती है। उन्होंने समय प्रबंधन पर जोर देते हुए कहा कि जो विद्यार्थी समय का आदर करना सीख जाता है, सफलता उसके कदम चूमती है। असफलता से न डरने की सीख देते हुए उन्होंने छात्राओं का आह्वान किया कि वे चुनौतियों को अपनी ताकत बनाएं और सदैव अपनी संस्कृति से जुड़े रहकर सीखने के लिए तत्पर रहें।

ये भी पढ़ें  कांग्रेस भवन में हुआ जमकर हंगामा, टिकिट बंटवारे से कार्यकर्ता नाराज

कार्यक्रम में भातखंडे ललितकला शिक्षा समिति के अध्यक्ष तरल मोदी, शासी निकाय के अध्यक्ष अजय तिवारी, महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संध्या गुप्ता एवं सचिव शोभा खंडेलवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में प्राध्यापक, नवप्रवेशी छात्राएं एवं उनके अभिभावक मौजूद थे। कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थित जनसमूह के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button