Big BreakingChhattisgarhCrimeFeaturedरायपुर

पान ठेले की आड़ में दो सगे भाई बेच रहे थे हुक्का,20 लाख माल के साथ गिरफ्तार





रायपुर । रायपुर पुलिस द्वारा लगातार नशे के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही की जा रही है।

खम्हारडीह थाना क्षेत्र मामला

08 अप्रैल को एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना खम्हारडीह क्षेत्रांतर्गत राजीव नगर स्थित एक मकान में एक व्यक्ति प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्री रखा है तथा बिक्री कर रहा है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह तथा नगर पुलिस अधीक्षक विधानसभा वीरेन्द्र चतुर्वेदी द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी खम्हारडीह को सूचना की तस्दीक कर आरोपी को हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों के साथ रंगे हाथ पकड़ने निर्देशित किया गया।

जिस पर एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना खम्हारडीह पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान में स्थित मकान के पास जाकर पाईंटर भेजकर टेस्ट पर्चेस कराया गया। व्यक्ति द्वारा जैसे की पाईंटर को हुक्का से संबंधित सामग्री दिया गया उसी दौरान पुलिस टीम के सदस्यों द्वारा व्यक्ति को रंगे हाथ पकड़ा गया।

ये भी पढ़ें  मोदी सरकार के बजट में कृषि, मनरेगा, रोजगार एवं छत्तीसगढ़ की उपेक्षा:भूपेश बघेल

पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहन लाल मंदानी निवासी राजीव नगर खम्हारडीह का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके मकान की तलाशी लेने पर मकान के कमरे में हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का जखीरा रखा होना पाया गया। मोहन लाल मंदानी से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण एवं बिक्री करने के संबंध में वैध दस्तावेज की मांग करने पर उसके द्वारा किसी प्रकार का कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

जिस पर आरोपी मोहन लाल मंदानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना खम्हारडीह में अपराध क्रमांक 80/25 धारा 4(क), 21(1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

ये भी पढ़ें  यात्री सुविधाओं पर गहन चर्चा: दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ज़ेडआरयूसीसी की बैठक

गोलबाजार थाना क्षेत्र मामला

इसी प्रकार 8 अप्रैलो को ही एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना गोलबाजार पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा थाना गोलबाजार क्षेत्रांतर्गत जयस्तंभ चौक के पास मयूरा होटल के बाजू स्थित राज पान पैलेस दुकान में प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्रियों की बिक्री/भण्डारण करते पान दुकान के संचालक अशोक कुमार मंदानी निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री हुक्का पॉट, पाईप, नोजल, कोल, गोगो, विभिन्न प्रकार के फ्लेवर, तम्बाकू तथा हुक्का से संबंधित अन्य सामग्री जप्त कर आरोपी के विरूद्ध थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 54/25 धारा 4(क), 21(1) सिगरेट एवं अन्य तम्बाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य उत्पादन प्रदाय और वितरण का विनिमय) अधिनियम 2003 एवं संशोधन अधिनियम 2023 का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी के विरूद्ध कार्यवाही किया गया है।

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ राज्य खाद्य आयोग के नए अध्यक्ष संदीप शर्मा ने किया पदभार ग्रहण,विधायक संपत अग्रवाल ने कहा-खाद्य विभाग को मिलेगी नई दृष्टि और संवेदनशीलता

दोनों आरोपियों से जप्त हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों की कुल कीमत लगभग 20,00,000/- रूपये है।

आरोपी मोहन लाल मंदानी एवं अशोक कुमार मंदानी दोनों रिश्ते में सगे भाई है तथा दोनों आरोपी पूर्व में भी हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्रियों का भण्डारण व बिक्री करने के प्रकरणों में थाना खम्हाडीह एवं गोलबाजार से जेल निरूद्ध रह चुके है।

गिरफ्तार आरोपी थाना खम्हारडीह के प्रकरण में

  • मोहन लाल मंदानी पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी उम्र 63 साल निवासी मकान नंबर एम-34 राजीव नगर थाना खम्हारडीह रायपुर।

गिरफ्तार आरोपी थाना गोलबाजार के प्रकरण में

  • अशोक कुमार मंदानी पिता स्व. बलूप कुमार मंदानी उम्र 58 साल निवासी राजीव नगर खम्हारडीह रायपुर।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button