मेष से लेकर मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन? पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। हर राशि का स्वामी ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है। 6 दिसंबर को शुक्रवार है। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार, 6 दिसंबर (शुक्रव) का दिन कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ होने वाला है तो कुछ राशि वालों को जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं, 6 दिसंबर 2024 को किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल…

मेष राशि

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। नौकरी में बदलाव के साथ किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कार्यों में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में काम का दबाव महसूस कर सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में बदलाव के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। आय में वृद्धि होगी। निवेश के अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। हालांकि संतान की सेहत का ध्यान रखें। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ी व्यस्तता रह सकती है। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। नौकरी में कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों का मन आज थोड़ा परेशान रह सकता है। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।भागदौड़ ज्यादा रहेगी। रहन-सहन थोड़ा परेशानी भरा हो सकता है। कारोबार में वृद्धि हो सकती है।

सिंह राशि

आज सिंह राशि वाले आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। आय व व्यय के बीच बैलेंस बनाने से आर्थिक उन्नति पा सकते हैं। अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। भावुकता में आकर कोई फैसला न लें। कारोबार में सुस्ती रहेगी। भागदौड़ ज्यादा रहेगी। लाभ के अवसर भी मिलेंगे।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों को मन में नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। बेकार की किसी बात पर क्रोध ना करें। नौकरी में तरक्की के मार्ग खुलेंगे। आय वृद्धि होगी। व्यापारियों के लिए दिन लाभकारी सिद्ध होगा।

तुला राशि

भाई-बहन का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। हालांकि आज आपके आत्मविश्वास में कमी रहेगी। नौकरी में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं, जिनसे आप पार पा लेंगे। मेहनत भी ज्यादा रहेगी। खर्चों पर कंट्रोल रखना जरूरी है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों का मन अशांत हो सकता है। मानसिक शांति बनाए रखने के प्रयास करें। शैक्षिक कार्यों में सफल रहेंगे। बुद्धि से जुड़े कार्यों से आय के साधन बनेंगे। पिता के सहयोग से आर्थिक लाभ हो सकता है।

धनु राशि

आज धनु राशि वालों को गुस्से से और वाद-विवाद से बचना चाहिए। किसी नए कारोबार के शुरू होने के योग बन रहे हैं। परिवार के किसी बुजुर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। जीवनसाथी के सहयोग से धन लाभ हो सकता है।

मकर राशि

वाणी में सौम्यता रहेगी, जिससे लोग आपसे प्रभावित होंगे। मुश्किल कार्यों में धैर्य बनाए रखें। छात्रों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज माता-पिता की सेहत पर नजर रखनी चाहिए। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी में आय में वृद्धि के साथ स्थान परिवर्तन हो सकता है। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

मीन राशि

मीन राशि वालों को आज नकारात्मक विचारों से बचना चाहिए। अपनी बुद्धि के बल पर आप धन कमाने में सफल रहेंगे। धैर्य बनाए रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। भागदौड़ भी ज्यादा रहेगी। व्यापारियों के लिए मुनाफे के योग हैं।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button