Big BreakingChhattisgarhFeaturedरायपुर

70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025 में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को मिला विशेष सम्मान

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के दो रेलकर्मियों को अति विशिष्ट रेल पुरस्कार तथा जोन को तीन शील्ड का सम्मान





रायपुर/ बिलासपुर । भारतीय रेल द्वारा आयोजित 70वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025 समारोह का आयोजन दिनांक 09 जनवरी 2026 को इंडिया इंटरनेशनल कन्वेंशन एंड एक्सपो सेंटर (यशोभूमि), द्वारका, नई दिल्ली में किया गया। केंद्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस अवसर पर उत्कृष्ट सेवाओं के लिए रेल अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया।

इस प्रतिष्ठित समारोह में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के एक अधिकारी एवं एक कर्मचारी को अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025 से सम्मानित किया गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट समग्र प्रदर्शन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को तीन प्रतिष्ठित शील्ड प्रदान की गईं, जिनमें ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन शील्ड, रेल मदद शील्ड तथा उत्कृष्ट गुणवत्ता शील्ड शामिल हैं।

ये भी पढ़ें  खरोरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अडानी पावर प्लांट से लाखों के कॉपर केबल चोरी करने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

इस सम्मान समारोह में तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे सहित संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष विशेष रूप से उपस्थित रहे। रेल मंत्री द्वारा यह सम्मान महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को प्रदान किया गया। यह उपलब्धि ज़ोन की उच्च परिचालन दक्षता, गुणवत्ता-उन्मुख कार्यसंस्कृति तथा यात्री-केंद्रित सेवाओं के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

समारोह में अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025 के अंतर्गत दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से सम्मानित रेलकर्मियों में दिलीप सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, नागपुर तथा सांध्य प्रदीप चौबे, स्टेशन अधीक्षक, रायपुर शामिल थे, जिन्हें माननीय रेल मंत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से सम्मानित किया गया।

दिलीप सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, नागपुर को रेल संचालन, संरक्षा एवं डिजिटल नवाचार के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया गया। उनके प्रयासों से परिचालन प्रक्रियाओं में आधुनिकता, पारदर्शिता एवं दक्षता को नई दिशा प्राप्त हुई है।

ये भी पढ़ें  गांजा बेचते रंगे हाथ पकड़ा गया युवक, 842 ग्राम मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार

इसी क्रम में सांध्य प्रदीप चौबे, स्टेशन अधीक्षक, रायपुर को नया रायपुर में HPCL गति शक्ति कोचिंग टर्मिनल की न्यूनतम व्यवधान के साथ सफल कमीशनिंग सहित रेल संचालन में उनके सराहनीय योगदान के लिए अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार–2025 से सम्मानित किया गया। उनके कार्यों ने परियोजना निष्पादन एवं समन्वय में उत्कृष्ट मानक स्थापित किए हैं।

उत्कृष्ट सामूहिक प्रदर्शन के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को प्रदान की गई तीनों शील्ड ट्रैफिक ट्रांसपोर्टेशन शील्ड, रेल मदद शील्ड तथा उत्कृष्ट गुणवत्ता (वर्कशॉप) शील्ड – मोतीबाग वर्कशॉप, नागपुर। यह सम्मान दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के कर्मचारियों की टीम भावना, परिचालन दक्षता, यात्री सेवा, संरक्षा, तकनीकी गुणवत्ता एवं निरंतर सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

ये भी पढ़ें  टायर टू सिटी: रायपुर में 300 सीटर इनोवेट, संवरेगा नवउद्यमियों का जीवन

यह सम्मान समारोह दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कर्तव्यनिष्ठा, पेशेवर उत्कृष्टता एवं टीम भावना को रेखांकित करता है तथा भारतीय रेल के सुरक्षित, कुशल एवं यात्री-हितैषी भविष्य के निर्माण की दिशा में उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मानपूर्वक अभिव्यक्त करता है।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button