Big BreakingChhattisgarhFeaturedPoliticsरायपुर

विधायक पुरंदर मिश्रा ने तीन उद्यानों के सौंदर्यीकरण कार्यों का किया शुभारंभ, वार्डवासियों को दी सौगात









रायपुर । रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र में तीन प्रमुख उद्यानों के सौंदर्यीकरण एवं विकास कार्यों का विधिवत शुभारंभ किया गया। विधायक पुरंदर मिश्रा की पहल पर शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 के अंतर्गत स्थित उद्यानों में आधुनिक सुविधाएं जोड़ी जाएंगी। मिश्रा ने 86 लाख 60 हजार रुपये की लागत से इन कार्यों की सौगात दी है।

शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान विधायक मिश्रा ने श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर विधिवत पूजा-अर्चना के साथ विकास कार्यों की शुरुआत की।

तीन प्रमुख परियोजनाएं

🔹पं. रविशंकर शुक्ल उद्यान में संविधान थीम पार्क

इस उद्यान में 45.50 लाख रुपये की लागत से संविधान थीम पार्क विकसित किया जाएगा। इसमें संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकार, कर्तव्य और चार स्तंभ जैसे महत्वपूर्ण प्रतीकात्मक तत्व होंगे, जिससे नागरिकों को संविधान की मूल भावना से अवगत कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें  नक्सल मामलों में सरकार पूरी तरह से फेल,रोज मारे जा रहे निर्दोष आदिवासी

🔹संकट मोचन हनुमान मंदिर के पीछे स्थित उद्यान

इस उद्यान का 34.60 लाख रुपये की लागत से सौंदर्यीकरण किया जाएगा, जिसमें हरे-भरे परिदृश्य और आधुनिक सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।

🔹मंदिर के पास स्थित तीसरा उद्यान

इस उद्यान में 6.50 लाख रुपये की लागत से पाथवे मरम्मत, पेंटिंग, बच्चों के खेल उपकरण, परगोला, लाइटिंग और अन्य सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।

उद्यानों के सौंदर्यीकरण से शहर बनेगा अधिक हरा-भरा: पुरंदर मिश्रा 

विधायक पुरंदर मिश्रा ने कहा, सभी नागरिकों को स्वच्छ और सुंदर वातावरण मिलना चाहिए। इन उद्यानों के सौंदर्यीकरण से हमारा शहर अधिक हरा-भरा बनेगा और नागरिकों को बेहतर सामुदायिक स्थान उपलब्ध होंगे। इन विकास कार्यों से शहरी सौंदर्यीकरण को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को खुले, स्वच्छ और बेहतर सार्वजनिक स्थल प्राप्त होंगे।

ये भी पढ़ें  गुड सेमेरिटन सम्मानित:सड़क दुर्घटना में घायलों की जान बचाने वालों का एसएसपी ने किया सम्मान,युवाओं को सामने आने की अपील

उपस्थित गणमान्यजन

इस अवसर पर विधायक पुरंदर मिश्रा के साथ मेयर मीनल चौबे, अजीत कुमार गुप्ता, जयराम साहू, कमलेश कुमार, शैलेन्द्र पटेल और अर्जित दीवानमौजूद रहे। नागरिकों, समाजसेवियों, महिलाओं,वार्डवासियों और युवाओं ने भी कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button