मौसम का बदला मिजाज, हवा से नमी गायब होते ही गिरने लगा पारा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। द्रोणिका के प्रभाव के कारण हवा में नमी की मात्रा घट रही है, जिससे तापमान में 1 से 2 डिग्री तक की कमी आई है।

हालांकि रायपुर में दिन का तापमान स्थिर बना हुआ है, लेकिन रात का पारा दो डिग्री गिरकर ठंड का एहसास करा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार के बाद प्रदेश में ठंड का असर और तेज़ी से बढ़ सकता है।

बर्फबारी से और गिरेगा तापमान

मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि उत्तर-पूर्वी राज्यों में जल्द ही बर्फबारी शुरू होगी। इसका सीधा असर छत्तीसगढ़ के तापमान पर पड़ेगा, जिससे दिन और रात दोनों समय ठंड बढ़ने की संभावना है। 15 नवंबर से पश्चिमी विक्षोभ के असर से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश की संभावना है। इसके बाद पछुआ हवाएं तेज़ी से बहेंगी, जो प्रदेश भर में तापमान को और गिरा देंगी।

अगले कुछ दिनों में बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ सकता है। बर्फीली हवाओं के चलने से तापमान में और गिरावट की संभावना है, जिससे लोगों को ठंड का सामना करना पड़ सकता है। गर्म कपड़ों का उपयोग शुरू करने का समय आ गया है, क्योंकि आने वाले दिनों में ठंड का असर और भी ज्यादा महसूस होगा।

Richa Sahay

ऋचा सहाय — पत्रकारिता और न्याय जगत की एक सशक्त आवाज़, जिनका अनुभव दोनों क्षेत्रों में अद्वितीय है। वर्तमान में The 4th Pillar की वरिष्ठ समाचार संपादक के रूप में कार्यरत ऋचा सहाय दशकों से राजनीति, समाज, खेल, व्यापार और क्राइम जैसी विविध विषयों पर बेबाक, तथ्यपूर्ण और संवेदनशील लेखन के लिए जानी जाती हैं। उनकी लेखनी की सबसे खास बात है – जटिल मुद्दों को सरल, सुबोध भाषा में इस तरह प्रस्तुत करना कि पाठक हर पहलू को सहजता से समझ सकें।पत्रकारिता के साथ-साथ ऋचा सहाय एक प्रतिष्ठित वकील भी हैं। LLB और MA Political Science की डिग्री के साथ, उन्होंने क्राइम मामलों में गहरी न्यायिक समझ और विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण स्थापित किया है। उनके अनुभव की गहराई न केवल अदालतों की बहसों में दिखाई देती है, बल्कि पत्रकारिता में उनके दृष्टिकोण को भी प्रभावशाली बनाती है।दोनों क्षेत्रों में वर्षों की तपस्या और सेवा ने ऋचा सहाय को एक ऐसा व्यक्तित्व बना दिया है जो ज्ञान, निडरता और संवेदनशीलता का प्रेरक संगम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button